Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
53 साल की उम्र में जवां स्किन और घने बालों के लिए जूही चावला अपनाती हैं ये घरेलू टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आज 13 नवंबर को अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पूर्व मिस इंडिया का खिताब हासिल कर चुकी जूही चावला अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए जानी जाती हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी बेदाग और जवां स्किन से यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं।

बढ़ती उम्र के लक्षण के उनके चेहरे पर दिखाई नहीं देते हैं। जूही अपनी रेडिएंट स्किन और घने बालों के लिए पार्लर नहीं बल्कि नेचुरल तरीके का इस्तेमाल करती हैं। इसी वजह से वह बी टाउन की एवरग्रीन ब्यूटी के नाम से जानी जाती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जवां स्किन और घने बालों का राज।

पीती हैं खूब सारा पानी
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए जूही चावला दिनभर में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। जवां स्किन के लिए जूही चावला रोज नारियल पानी पीती हैं।

शहद और नींबू से करती हैं दिन की शुरुआत
एक्ट्रेस जूही चावला अपने दिन की शुरुआत के लिए एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर करती हैं। शहद और नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे स्किन पर चमक देखने को मिलती है।

योग
एक्ट्रेस जूही चावला अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए योग करती हैं। योग न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। जिससे स्किन और बालों में चमक आती हैं। बालों को घना करने के लिए योग करना बहुत ही लाभकारी होता है। एक्ट्रेस फिटनेस के लिए रोज योग और डांस करती हैं। इससे उनकी एंटी एजिंग की परेशानी दूर हो जाती हैं।

डार्क सर्कल
एक्ट्रेस अपनी स्किन के साथ साथ अपनी आंखों का काफी ध्यान रखती है। रिंकल्स और डार्क सर्कल्स को दूर करने केलिए वह रात को सोने से पहले आंखों पर क्रीम लगाती हैं।

मेकअप रिमूव
एक्ट्रेस होने की वजह से जूही चावला का बहुत मेकअप करना पड़ता है। लंबे समय तक फेस पर मेकअप होने की वजह से स्किन को काफी नुकसान होता है। एक्ट्रेस सोने से पहले मेकअप को जरुर रिमूव करती हैं। वह बेबी ऑयल या फिर नारियल तेल का यूज करती हैं। इससे त्वचा की नमी बनी रहती हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से एंटी एंजिंग की परेशानी दूर होती हैं।

स्किन के साथ बालों का रखती हैं खास ख्याल
53 साल की उम्र में जूही चावला के घने बालों का राज घरेलू नुस्खा है। वह अपने बालों को घना बनाने के लिए देसी नुस्खा ट्राई करती हैं। उन्होंने ये नुस्खा इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। एक्ट्रेस रात को एक चम्मच मेथी के दाने को एक कटोरी पानी में भिगोकर रखती हैं। सुबह इन मेथी के दाने का सेवन करती हैं।

हेल्दी डाइट
53 की उम्र में जवां दिखने के लिए एक्टेस हेल्दी डाइट लेती हैं। वह लंच में दाल रोटी, चावल, दही और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। शाम के समय एक्ट्रेस फलों का सेवन करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
