Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टाइट और ब्राइट स्किन के लिए इस्तेमाल करें जूही परमार के ये होममेड फेस मास्क
टीवी एक्ट्रेस जूही परमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जूही परमार सोशल मीडिया पर स्किन केयर टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर घरेलू नुस्खा शेयर किया है। ऑयल स्किन वाली महिलाएं पिंपल से परेशान रहती हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जिसके बाद भी चेहरे से पिंपल कम नहीं होते है।

अगर आप ऑयली स्किन से परेशान है तो होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्ट्रेस जूही परमार ने सोशल मीडिया पर 2 होममेड फेस पैक का इस्तेमाल किया है, इस होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल कर स्किन को ब्राइट, टाइट और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं होममेड फेस मास्क बनाने का तरीका।

बेसन और एलोवेरा फेस मास्क
एक चम्मच टमाटर का रस लें। एक चम्मच बेसन लें और एलोवेरा जेल लें। टमाटर के रस में बेसन मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में एलोवेरा जेल मिलाएं। इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

हल्दी बेसन फेस पैक
आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच बेसन, थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा लें। अगर आपको बेकिंग सोड़ा से एलर्जी होती है तो आपका इसका इस्तेमाल ना करें। बेकिंग सोड़ा की जगह आप नींबू का रस ले सकती हैं। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरे पर स्क्रब करें। पानी से चेहरे को साफ करें। हफ्ते में एक बार ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

बेसन के फायदे
बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है। बेसन का इस्तेमाल कर चेहरे के बाल हटाए जा सकते हैं। चेहरे से पिंपल हटाने और काली गर्दन को गोरा करने के लिए बेसन का इस्तेमाल बहुत ही असरदार होता है। स्किन टैन दूर करने के लिए भी बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। स्किन टैनिंग दूर करने के लिए आप एक चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, नींबू का रस और पानी मिक्स कर लें। इस पेस्ट को टैन पर लगाएं। इससे स्किन टैन दूर हो जाएंगी।

एलोवेरा जेल के फायदे
एलोवेरा जेल त्वचा की देखभाल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर चेहरे से दाग धब्बे, पिंपल को कम किया जा सकता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सन बर्न और चेहरे की झुर्रियों को भी कम किया जा सकता है। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
