Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बथर्डे स्पेशल: बिना फेशियल चेहरे पर चाहिए ग्लो, तो इस्तेमाल करें कंगना रनौत के ये घरेलू नुस्खे
ब्यूटी क्वीन कंगना रनौत अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। कंगना के चेहरे पर कोई दाग धब्बा, एक्ने और मुंहासे नजर नहीं आते हैं। वहीं कई लोगों को लगता है की एक्ट्रेस होने की वजह से कंगना रनौत महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट और फेशियल करवाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कंगना रनौत अपने चेहरे पर फेशियल नहीं करवाती हैं। कंगना बेदाग और जवां स्किन के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जवां स्किन का राज।

घरेलू नुस्खा
एक्ट्रेस की तौर पर कंगना रनौत को चेहरे पर मेकअप करना पड़ता है। लंबे समय तक मेकअप लगा रहने से चेहरे पर पिंपल निकल आते हैं। लेकिन एक्ट्रेस के चेहरे पर एक भी पिंपल नहीं हैं। कंगना रनौत अपनी त्वचा की देखभाल के लिए चेहरे पर शहद लगाती हैं। शहद में एंटी एजिंग गुण पाए जाते है जो कि स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करता है।

नहीं करवाती हैं फेशियल
कंगना रनौत अपनी त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। कंगना चेहरे पर केमिकल का इस्तेमाल नहीं करती हैं। कंगना रनौत फेशियल की जगह क्लीन अप करवाती हैं। क्लीन अप करने से चेहरे की डेड स्किन हट जाती हैं वहीं चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है।

चूली का तेल
कंगना अपने बालों की देखभाल के लिए चूली का तेल लगाती हैं। चूली का तेल हिमाचल प्रदेश में मिलने वाले चूली के फल से तैयार किया जाता है। इस तेल से बालों को मजबूती मिलती है वहीं इस तेल का इस्तेमाल करने से बाल घने और शाइनी बने रहते हैं। एक्ट्रेस बालों में हल्के हाथों से बालों की मसाज करती हैं।

हेल्दी डाइट
कंगना रनौत त्वचा की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए एक्ट्रेस फल और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। बेदाग स्किन के लिए कंगना रनौत दिन में एक नारियल पानी जरुरी पीती हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं।

कंगना मेकअप
कंगना मेकअप में लिपबॉम और ब्लशर का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस को विग्ड आई मेकअप पसंद है। कंगना को लिपस्टिक में रेड शेड पसंद हैं। वहीं ड्रमैटिक लुक के लिए बोल्ड कलर्स का इस्तेमाल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
