Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
करीना कपूर अपनी निखरी स्किन के लिए यूज करती हैं DIY फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना कपूर की स्किन देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। करीना कपूर ने 40 साल की उम्र में अपनी स्किन और बॉडी का काफी ध्यान रखती हैं। करीना कपूर अपने फेस का ध्यान रखने के लिए घरेलू तरीके का यूज करती हैं। लॉकडाउन के दौरान करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ ब्यूटी सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर घर पर बिना मेकअप के रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने नो मेकअप वाली फोटो शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मैसी बन, काफ्तान और होममेड पैक लगाए दिखाई दे रही थी। अगर आप भी करीना की तरह ग्लोइंग स्किन चाहती है तो इस फेस पैक का यूज कर सकती हैं। चलिए जानते है करीना कपूर के फेस मास्क बनाने का तरीका।

फेस पैक बनाने के तरीका
2 चम्मच चंदन, विटाइमिन ई के कैप्सूल, चुटकी भर हल्दी और दूध लें। फेस मास्क को बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। दूध मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चंदन, विटामिन ई और हल्दी के फायदे
चंदन सनटैन को हटाने में मदद करता है। चंदन में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते है जो कि स्किन में होने वाली जलन को दूर करने में मदद करता है। चंदन का इस्तेमाल करने से मुंहासे भी कम होते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन भी काफी असरदार है।

विटामिन ई के फायदे
ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन ई बहुत ही लाभकारी है। विटामिन ई में हाइड्रेटिंग और एंटी एजिंग गुण पाए जाते है जो कि स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। विटामिन ई को लगाने से फाइन लाइन और रिंकल्स को हल्का करने में मदद करता है।

हल्दी
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हल्दी लगाने से स्किन चमकदार बनी रहती है। हल्दी में एंटी सेप्किट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि स्किन के दाग धब्बे को दूर करने में मदद करता है।

दूध के फायदे
दूध में विटामिन, प्रोटीन पाया जाता है। दूध का इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। दूध लगाने से स्किन मुलायम बनाए रखता है। दूध लगाने से स्किन ग्लोइंग और जवां बनी रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
