Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
करिश्मा कपूर टाइट और चमकदार स्किन के लिए लगाती हैं माचा टी फेस पैक
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए जानी जाती हैं। 45 साल की उम्र भी उनकी स्किन दमकत रहती हैं। करिश्मा की स्किन को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। करिश्मा कपूर अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए होममेड फेस पैक और घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं।

करिश्मा कपूर अपनी चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए माचा टी पाउडर का फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं माचा टी फेस पैक के बारे में।

क्या है माचा टी
माचा टी, नेचुरल टी का ही एक प्रकार है जो कि जापान में काफी पसंद किया जाता है। इस टी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते है। इस टी का इस्तेमाल ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए किया जाता है। करिश्मा कपूर अपनी स्किन की देखभाल के लिए माचा टी का इस्तेमाल करती हैं। करिश्मा कपूर के साथ साथ उनकी बहन करीना कपूर भी माचा टी फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।

माचा टी फेस पैक बनाने का तरीका
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले माचा पाउडर लें। एक चम्मच माचा टी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट को अच्छे से तैयार कर सकती हैं। पेस्ट बनाने के लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब पेस्ट अच्छे से तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर 30 मिनट तक लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

माचा टी के फायदे
माचा टी में विटामिन ए, सी, ई और बी पाया जाता है जो कि चेहरे के मुंहासे को कम करने में मदद करता है। माचा टी स्किन के कोलेजन को बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा माचा टी एजिंग लक्षण को भी कम करता है।

मॉइश्चराइजर
स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए माचा टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो चम्मच माचा ग्रीन टी लें। इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
