Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पिंपल फ्री स्किन के लिए कैटरीना कैफ इस्तेमाल करती हैं मुल्तानी मिट्टी
बेदाग और ग्लोइंग स्किन हर महिला की चाहत होती है। क्लीन और चमकदार स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन चेहरे पिंपल किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देते हैं। चेहरे पर एक बार पिंपल हो जाए जो जाने का नाम नहीं लेते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ स्किन की देखभाल के लिए घेरलू चीजों का इस्तेमाल कर करते हैं। खासकर पिंपल से निजात पाने के लिए एक्ट्रेस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती है। आप भी कैटरीना कैफ के इस होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल कर चेहरे को बेदाग और चमकदार बना सकते हैं।

पिंपल के लिए होममेड मास्क
कैटरीना कैफ पिंपल के लिए एंटी- बैक्टीरियल क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। क्लींजर के अलावा एक्ट्रेस चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करती हैं। मुल्तानी मिट्टी से बना फेस मास्क लगाने से पिंपल कम हो जाते है साथ ही चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं।

मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क
पिंपल से निजात पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के पिंपल और दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिससे चेहरा साफ होता है। मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 2 चम्मच दूध लें। मुल्तानी मिट्टी में दूध मिलाएं और एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। कुछ दिनों मे आपके चेहरे के पिपंल साफ हो जाएंगे।

हल्दी और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
स्किन टैन और पिंपल से निजात पाने के लिए हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क चेहरे पर लगा सकती हैं। झुर्रियों और मुंहासे के लिए हल्दी और मुल्तानी का फेस मास्क बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटी बायोटिक और एंटी फंगल पाया जाता है जो कि स्किन इंफेक्शन को कम करता है। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, हल्दी पाउडर और गुलाब जल लें। मुल्तानी मिट्टी में हल्दी मिलाएं। इसके बाद इसमें हल्दी और गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल दाग धब्बों और पिंपल को हटाने के लिए किया जाता है। जवां और स्किन टाइटनिंग के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी असरदार है। मुल्तानी मिट्टी हीलिंग क्ले की तरह काम करता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से चेहरे पर सीबम और चेहरे की गंदगी को दूर करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
