Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विंटर सीजन में फेस सीरम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
स्किन की देखभाल के लिए इन दिनों फेस सीरम महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। खासकर विंटर सीजन में महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए फेस सीरम का इस्तेमाल कर रही हैं। फेस सीरम सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते है। अगर आप भी फेस सीरम लेने की सोच रही है तो फेस सीरम लेते समय इन बातों का रखें ध्यान। चलिए जानते हैं फेस सीरम लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ऑल इन वन प्रोडक्ट सीरम लें
अगर आपकी नॉरमल और ड्राई स्किन है तो आप ऑल इन वन प्रोडक्ट सीरम लें सकते हैं। ऑल इन वन प्रोडक्ट में ह्यालूरोनिक एसिड, ग्लाइकोलिक एसिड, रेटिनॉल और विटामिन सी पाया जाता है। ऑल इन वन सीरम का इस्तेमाल करने से हर तरह की स्किन प्रॉब्लम से बचा सकता है। सीरम में पाया जाने वाला विटामिन स्किन को ग्लो करने में मदद करता है।

स्किन प्रॉब्लम के अनुसार चुनें फेस सीरम
सीरम काफी पतले होते है जो कि स्किन पर आसानी से एब्जोर्ब हो जाते है। फेस सीरम स्किन को हाइड्रेट करने का कमा करते है। फेस सीरम अपनी स्किन के प्रॉब्लम के अनुसार लेना चाहिए। अगर आप ड्रर्क स्पॉट्स से परेशान है तो आप विटामिन बी 3 वाला सीरम का इस्तेमाल करें इससे आपके डार्क स्पॉट्स कम हो जाएंगे साथ ही स्किन ग्लो करेगी।

सीरम का पैच टेस्ट करें
कोई भी स्किन प्रोडक्ट खरीदते समय पैच टेस्ट करना चाहिए, क्योंकि जरुरी नहीं है कि हर प्रोडक्ट आपकी स्किन पर सूट करें। कई बार स्किन पर बहुत अच्छे प्रोडक्ट भी सूट नहीं करते हैं स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदते समय पैच टेस्ट जरुर करें। इसके अलावा कभी भी सीरम के कीमत से प्रोडक्ट का आकलन नहीं करना चाहिए। कई बार लोगों का मानना होता है कि महंगा प्रोडक्ट अच्छा होता है जबकि सस्ता प्रोडक्ट खराब होता है। ऐसा नहीं है कि महंगा प्रोडक्ट हमेशा अच्छा होता है। सीरम को अपने पैच टेस्ट करके लेना चाहिए।

सेंसिटिव स्किन एक्सपर्ट से लें सलाह
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से राय लें। ताकि आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान ना हो।

सीरम का इस्तेमाल कैसे करें
सीरम त्वचा की देखभाल के लिए बेहद अच्छा प्रोडक्ट है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए सीरम बहुत ही फायदेमंद रहता है। फेस सीरम को स्किन पर टोनर लगाने के बाद लगाया जाता है। फेस टोनर लगाने के बाद कुछ बूंदें सीरम की लें और उसे हथेलियों पर रगड़ें इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे मॉइश्चराइजर का असर बेहतर नजर आएगा। सनस्क्रीन लगाने से पहले सीरम लगाना होता है। सनस्क्रीन लगाने से पहले सीरम लगाने से स्किन सन डैमेज नहीं होगी।
फेस सीरम लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। फेस सीरम चेहरे के डार्क सर्कल और फाइन लाइन्स को कम करता है। फेस सीरम लगाने से स्किन का नेचुरल ग्लो बना रहता है।
फेस सीरम को आप सुबह शाम कभी भी लगा सकते हैं। लेकिन फेस सीरम को रात में लगाकर सोना चाहिए। रात में लगाकर सोने से स्किन को काफी फायदे होते है। फेस सीरम को हमेशा मॉइश्चराइजर लगाने से पहले लगाना चाहिए।
फेस सीरम को लगाने से पहले चेहरा वॉश करें इसके बाद टोनर का लगाएं। फेस टोनर लगाने के बाद चेहरे पर सीरम लगाना चाहिए। ध्यान रखें सीरम को हमेशा मॉइश्चराइजर से पहले लगाना चाहिए। फेस सीरम लगाने के बाद 5 मिनट बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
