Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
रेटिनॉल फेस सीरम का यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
स्किन केयर के लिए इन दिनों रेटिनॉल का यूज किया जाता है। रेटिनॉल का उपयोग कर पिंपल और एक्ने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। रेटिनॉल को एंटी एजिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आजकल महिलाएं खुद से रेटिनॉल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन रेटिनॉल को इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता होता है जिसकी वजह से कई बार रेटिनॉल का इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे पर कोई खास असर देखने के नहीं मिलता है।

रेटिनॉल में विटामिन बी3 और रेटिनॉल सी का उपयोग किया जाता है जो कि झुर्रियों और एक्ने को कम करता है। इसके अलावा रेटिनॉल स्किन ड्राईनेस को भी कम करता है। चलिए जानते हैं रेटिनॉल को इस्तेमाल करते।

रेटिनॉल को किसी प्रोडक्ट के साथ मिक्स न करें
रेटिनॉल को किसी अन्य प्रोडक्ट के साथ मिक्स करके यूज न करें। रेटिनॉल को विटामिन ए डेरिवेटिव, बीएचए या फिर स्क्रब के साथ मिक्स न करें। इससे स्किन एलर्जी हो सकती है। रेटिनॉल को आप मॉइश्चराइजर के साथ मिक्स करके यूज कर सकते हैं। रेटिनॉल को मॉइश्चराइजर के साथ मिक्स करने से इर्रिटेशन कम हो जाती है।

रात को लगाएं रेटिनॉल
स्किन केयर रूटीन के दौरान रेटिनॉल का उपयोग रात के समय करना चाहिए। रात के समय रेटिनॉल का उपयोग करने से स्किन की डीप नरिश होती है। रात को रेटिनॉल लगाने से स्किन पिग्मेंटेशन और इंफ्लेमेशन की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए स्किन केयर रूटीन में रात के समय रेटिनॉल सीरम का यूज करें।

गीली स्किन पर रेटिनॉल का यूज न करें
गीली स्किन पर कभी भी रेटिनॉल का उपयोग नहीं करना चाहिए। गीली स्किन पर रेटिनॉल लगाने से सीरम स्किन ज्यादा गहराई तक जा सकता है जिससे स्किन पर जलन हो सकती है। रेटिनॉल को चेहरने पर लगाने से पहले आंखों के आस पास अच्छे रेटिनॉल लगाएं।

कम मात्रा में लें रेटिनॉल
रेटिनॉल स्किन केयर का पावरहाउस होता है। रेटिनॉल को ज्यादा मात्रा में लगाने से स्किन पर चकत्ते और ड्राईनेस हो सकती है। चेहरे पर रेटिनॉल यूज करने से पहले स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। चेहरे पर हमेशा कम मात्रा में रेटिनॉल का इस्तेमाल करना चाहिए।

फेशियल टूल्स का इस्तेमाल न करें
फेशियल टूल्स में रेटिनॉल को डालकर मसाज ना करें। फेशियल टूल्स का यूज करने से सीरम स्किन की गहराई तक जा सकता है जिससे स्किन रिएक्शन बढ़ सकता है। अगर आप रेटिनॉल से चेहरे की मसाज करते है तो हाथों का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
