Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Kewda Beauty Benefits: एजिंग और एक्ने के लिए रामबाण इलाज है केवड़े का पानी

परफ्यूम, सेंट, इत्र और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए केवड़ा का यूज किया जाता है। यहां तककि कई मिठाईयों और फूड प्रोडक्ट्स में भी फ्रेग्नेंस के रूप में इसका इस्तेमाल होता है। केवड़ा एक सुंगंधित पेड़ है। जिसके फूलों की खुशबू कई चीजों में यूज की जाती है। लेकिन ये अक्सर घनेजंगलों में ही पाया जाता है। आज से नहीं बल्कि सदियों से इस फूल की खुशबू का प्रयोग इत्र बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, ये खुशबू देने के साथ कई स्किन प्रॉब्लम में भी काफी असरदार साबित हुआ है। इसके पानी में नेचुरल रसायन, जैसेफिनोल, टैनिन, ग्लाइकोसाइड, आइसोफ्लेवोन्स, शामिल हैं, जो आपके स्किन में एक्ने जैसी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपके स्किन को सॉफ्ट और साइनिंग बनाने में भी मदद करता है। ऐसे में आप आपने ब्यूटी केयर में केवड़े का पानी जरूर शामिल करें। आइए जानें इसके यूज से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में..
आइए जानें केवड़े के पानी से होने वाले फायदे
1. प्रदूषण, मौसम और अन्य कारणों से आपके चेहरे पर धूल जम जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप केवड़े के पानी से अपनी स्किन साफ करें। केवड़े के पानी में रूई को भिगोए और अपनी स्किन पर धीरे धीरे रगड़ें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर जमी गंदगी पूरी तरह निकल जाएगी।
2. केवड़ा आपके लिए एक मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। ये हाइड्रेटिंग एसेंशियल ऑयल से युक्त होता है, जो कई गुणों से भरपूर होता है। केवड़े के फूल का पानी आपके ड्राई स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यहां तक की स्किन की कोई नमी को भी दूर करता है। इस पानी को चेहरे पर लगाने से आपको ठंडा-ठंडा लगता है।
3. केवड़ा पानी एक आपके स्किन के लिए एक नेचुरल टोनर है, जो चेहरे पर पोर्स को खोलने में मदद करता है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर है। जो आपकी स्किन को एक ताजगी देने में मदद करता है। आप चाहे तो अपने टोनर में केवड़े के पानी को मिलाकर भी यूज कर सकते हैं।
4. केवड़े का पानी आपके स्किन पर मुहांसों, रूखी त्वचा जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये खुजली, दर्द और निशान से भी आपको छुटकारा दिलाने का काम करता हैं।
5. केवड़े के पानी में एंटी ऑक्सीडेंट का भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये स्किन की बाहरी और अंदरूनी गंदगी को साफ करने का काम करता है। एजिंग और झुर्रियों को हटाने में भी ये रामबाण उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications
