Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाने वाला कीवी आपकी स्किन के लिए है नुकसानदायक, जानें जरूरी बातें
कीवी फल सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी काफी लाभकारी होता है। कीवी में विटामिन सी, के ई और पोटैशियम पाया जाता है जो कि स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कीवी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है जो कि सेहद के साथ साथ चमकदार स्किन के लिए काफी असरदार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कीवी फल के फायदे के साथ साथ नुकसान भी होता है। चलिए जानते हैं कीवी फल के फायदे और नुकसान।

स्किन के लिए कीवी के फायदे
कीवी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है, विटामिन सी में एंटी इंप्लेमेटरी पाया जाता है जो कि चेहरे के कील मुंहासों को कम करता है। कीवी का इस्तेमाल फेस पैक और फेस स्क्रब की तरह कर सकते हैं। कीवी में एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते है जो कि स्किन की एलर्जी को कम करता है। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है जो कि सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाता है। कीवी खाने से चेहरे पर निखार आता है। कीवी खाने से चेहरे की फाइन लाइन कम होह जाती है और त्वचा जवां नजर आती हैं। कीवी में विटामिन ई पाया जाता है जो कि त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

टैनिंग दूर करने के लिए इस्तेमाल करें कीवी
चेहरे की टैनिंग को दूर करने के लिए कीवी का फेस पैक बहुत ही फायदेमंद रहता है। कीवी में विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्किन को पोषण देता है। दिन में एक कीवी खाने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं जिससे स्किन हेल्दी बन जाती है। चमकदार स्किन के लिए भी कीवी काफी फायदेमंद होता है। कीवी को छिलकर मैश करके उसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा।

बालों के लिए कीवी के फायदे
कीवी त्वचा के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। किवी में विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है जो कि बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। कीवी खाने से बालों की झड़ने की समस्या कम हो जाती है। कीवी में पाया जाने वाला विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्कैल्प पर कोलेजन बनाने में मददगार है। कीवी खाने से ब्लडसर्कुलेशन को बी बढ़ाता है। जिसकी वजह से डैंड्रफ कम होता है। हेल्दी और सिल्की बालों के लिए आप अपनी डाइट में एक कीवी को जरुर शामिल करें। झड़ते बालों के लिए आप कीवी हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आप कीवी पल्प को नारियल तेल में मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से अपने बाल धो लें। इससे आपके हेयर फॉल की समस्या कम हो जाएगी। कीवी में कॉपर पाया जाता है जो कि बालों को सफेद होने से रोकता है।

कीवी के नुकसान
कीवी के फायदे के साथ साथ नुकसान भी होता है। कीवी का इस्तेमाल करने से स्किन पर एलर्जी हो सकती है। कीवी का जरुरत से ज्यादा खाने से दस्त भी हो सकते हैं। इसके अलावा कीवी का अधिक सेवन करने से किडनी में पथरी होने की भी समस्या हो सकती है। एक दिन में दो कीवी से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। सर्दी खांसी के दौरान कीवी का इस्तेमाल करने से परेशानी बढ़ जाती है। कीवी के फेस पैक का इस्तेमाल करने से कई बार चेहरे पर जलन भी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
