Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इंफेक्शन फ्री फेस के लिए स्टीम जरूरी, मानसून में ऐसे बनाएं चमकदार स्किन
मानसून सीजन में स्किन का ध्यान रखना काफी जरुरी होता हैं। बरसात के मौसम में चेहरे को धो लेने से कुछ नहीं होता है। हवा में नमी बनी रहती है जिसकी वजह से स्किन इन्फेक्शन का खतरा बना रहता हैं।

नमी की वजह से चेहरे ऑयल अधिक आता है जिसकी वजह से पिंपल हो सकते हैं। इसलिए मानसून सीजन में स्किन का ध्यान रखना चाहिए। ताकि स्किन हेल्दी रहे और चेहरे पर ग्लो बना रहें। बरसात में स्किन का ध्यान रखने के लिए चेहरे पर स्टीम करना चाहिए।

मानसून सीजन में स्टीम के फायदे
मानसून सीजन में चेहरे पर स्टीम लेने से कई फायदे होते हैं। 10 से 20 मिनट स्टीम लेने से स्किन के पोर्स खुल जाते है जिससे चेहरे पर जमे धूल के कण बाहर आ जाते हैं। बरसात के सीजन में स्किन पोर्स बंद होना बहुत आम बात है लेकिन स्टीम लेकर इसे ठीक किया जा सकता है। स्टीम लेने से स्किन पर सीबम और डेड स्किन बाहर निकल जाती हैं। स्टीम लेने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे स्किन ग्लोइंग लगती हैं।

फेस स्टीम
स्टीम लेने के लिए आप बाउल या फिर स्टीमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस स्टीम के लिए आप एसेंशियल ऑयल जैसे नीम, थाइम, दालचीनी, ओरिगैनो, लौंग या पुदीना का यूज कर सकती हैं। चलिए जानते है कैसे तैयार करें फेस के लिए स्टीम।

गर्म टॉवल का करें यूज
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप अपने चेहरे पर स्टीम देने के लिए गर्म टॉवल का यूज कर सकते हैं। एक कॉटन का टॉवल लें। पानी भिगोकर निचोड़ा लें। चेहरे पर रखकर थोड़ा रिलैक्स करें। पानी में आप अपना पसंदीदा एसेंशियल ऑयल का यूज भी कर सकती हैं।

गर्म पानी में हर्ब्स का यूज करें
फेस स्टीमिंग को बेहतर बनाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल की जगह हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। हर्ब्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। चेहरे पर जलन की समस्या भी कम हो जाती है।

ग्रीन टी फेस स्टीम
ग्रीन टी का यूज केवल सेहत के लिए नहीं बल्कि स्किन के लिए काफी लाभकारी होता हैं। ग्रीन टी और पेपरमिंट को ब्लेंड करके यूज कर सकती हैं।

स्टीम लेने से पहले क्या करें
स्टीम लेने से पहले पानी पिएं। स्टीम लेते समय अपनी आंखों पर कॉटन रखें। स्टीम लेने के बाद जब चेहरा ठंडा हो जाए तो उस पर बर्फ लगाएं। इससे पोर्स बंद हो जाएंगे। आखिर में चेहरे पर मॉश्चाराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
