Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने खोला अपनी फ्लॉलेस स्किन का राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने स्टाइलिश लुक के साथ साथ अपनी फ्लॉलेस स्किन के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के तौर पर भूमि पेडनेकर को बहुत समय तक मेकअप में रहना पड़ता है। शूटिंग से लेकर रेड कारपेट पर एक्ट्रेस चेहरे पर काफी मेकअप होता हैं।

लंबे समय तक मेकअप करने से स्किन पर दाने, पिंपल होने का खतरा बना रहता हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं। भूमि पेडनकर अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। जिससे उनकी स्किन बेदाग और ग्लोइंग बनी रहती हैं। चलिए जानते है भूमि पेडनेकर का ब्यूटी सीक्रेट।

फ्लॉलेस स्किन
भूमि पेडनेकर ने एक इंटरव्यू में अपने फ्लॉलेस और ग्लोइंग स्किन के राज के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह बादाम का तेल और विटामिन ई का इस्तेमाल करती हैं। जिससे उनकी स्किन सॉफ्ट बनी रहती हैं। बता दें कि बादाम का तेल ना केवल स्किन के लिए बल्कि बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं। ग्लोइंग स्किन और स्लिकी बालों के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नो मेकअप लुक
भूमि ने बताया है मेकअप करना जितना जरुरी है उतनी मेकअप को रिमूव करना भी बहुत जरुरी होता हैं। भूमि रोज रात को मेकअप उतारकर ही सोती हैं। भूमि काम करके कितना भी थकी हो लेकिन वह मेकअप उताकर ही सोती हैं। बता दें कि ज्यादा समय तक मेकअप करने से चेहरे पर डस्ट जमा हो जाती है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले मेकअप उतारकर सोना चाहिए।

गुनगुना पानी
एक्ट्रेस अपनी चमकदार स्किन के लिए गुनगुना पानी पीती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि पानी पीने से स्किन चमकदार बनी रहती हैं।

हेल्दी डाइट
भूमि नाश्ते में उबले अंडे खाती हैं। वहीं लंच में वह ब्राउन राइस, चिकन, खीरा और गाजर खाती हैं। शाम के समय वह फल घाती हैं। भूमि रात के समय मछली खाती हैं। अगर वह शाकाहारी भोजन में वह पनी और उबली सब्जियां खाती हैं।

वर्कआउट
भूमि पेडनेकर अपनी ग्लोइंग स्किन के साथ साथ अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। भूमि हफ्ते में तीन बार कार्डियो करती हैं। इससे फैट और कैलोरी बहुत जल्दी बर्न होता है। इसके अलावा वह डांस और जंपिंग भी करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications