Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
प्रदूषण बना देता है आपको उम्र से पहले बूढ़ा, ये होते है साइड इफेक्ट्स
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों का खुली हवा में सांस लेना भारी होता जा रहा है। धूल और धुंए की वजह से दिल्ली में दमा और अस्थमा के कैसेज में बढ़ोत्तरी हुई हैं। प्रदूषण न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है। बल्कि इसका असर हमारी त्वचा पर भी होता है। प्रदूषण के रूप में धूल, मिट्टी, धुआं और हवा में भरी गंदगी हमारी त्वचा के सम्पर्क में आकर कई परेशानियां पैदा करती हैं। ये परेशानियां शुरुआत में देखने में छोटी लगती हैं। लेकिन लम्बे समय तक प्रदूषण झेलने वाली त्वचा परेशान हो जाती है। प्रदूषण की वजह से कई छोटी और बड़ी समस्याएं होने लगती है। आइए जानते हैं कि प्रदूषण किस तरह आपके चेहरे को प्रभावित करती है।

वायु प्रदूषण की वजह से हो सकता है एक्ज़िमा
एक्ज़िमा या स्किन इरिटेशन, त्वचा में जलन, खुजली और रैशेज़ होने लगते हैं। प्रदूषण बढ़ने पर त्वचा को दोहरा नुकसान होता है। दरअसल सूरज की यूवी किरणों के सम्पर्क में आने से त्वचा का टेक्स्चर और हेल्थ बिगड़ने का डर हमेशा बना रहता है। इसके अलावा धूल-गंदगी से भरी हवा और धुआं भी आपकी स्किन को बीमार बना देता है।

उम्र से पहले दिखने लगता है बुढ़ापा
कई अध्ययनों में ये बात साबित हो चुकी है कि जो लोग ऐसे शहरों में रहते हैं, जहां वायु प्रदूषण अधिक हो, उनके चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी सामने आ जाते हैं। चेहरे पर एज़िंग की निशानियां जैसे डार्क सर्कल्स, डार्क स्पॉट्स और रिंकल्स दिखने लगती हैं। धूल-गंदगी से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। इसके चलते, त्वचा पर फोडे-फुंसी, पिम्पल्स, पिंगमेंटेशन और डलनेस दिखायी देने लगती है और व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है।

ड्रायनेस बढ़ाता है प्रदूषण:
त्वचा का रूखापन बढ़ने की एक वजह प्रदूषण भी है। प्रदूषित हवा त्वचा की नमी कम कर देती है, जिससे स्किन का रूखापन बढ़ जाता है। प्रदूषण और ड्राईनेस की वजह से स्किन इलास्टिसिटी भी कम हो जाती है, नतीजतन त्वचा पुरानी दिखने लगती है और चेहरे का ग्लो खत्म होने लगता है।

डैंड्रफ और रूखे-सूखे बाल:
शरीर की त्वचा के साथ-साथ सिर की त्वचा या स्कैल्प पर भी प्रदूषण का असर होता है। हवा के साथ केमिकल्स औऱ धूल-मिट्टी सिर की त्वचा में मौजूद पोर्स और बालों से चिपक जाते हैं। इनकी वजह से स्क्लैप पर खुजली, फोड़े और डैंड्रफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इससे बाल कमज़ोर होने लगते हैं।

ऐसे बचाएं चेहरे को प्रदूषण
दिन में 2-3 बार धोएं चेहरा
प्रदूषण की वजह से त्वचा में सूखापन आना सामान्य है। ऐसे में त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है कि आप अपने चेहरे को हमेशा नम बनाए रखें। इससे चेहरे पर फाइन लाइन्स नहीं बनते और रिंकल्स होने की संभावना भी कम हो जाती है। इसके अलावा किसी अच्छे क्लीनजर का इस्तेमाल कर दिन में दो से तीन बार चेहरे को धुलें। इसके अलावा रात को सोने से पहले चेहरे से मेकअप जरूर हटाएं।

डाइट में शामिल करें हेल्दी चीजें
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट फॉलो करें। ताजे फल, सब्जियां, नट्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन ए, सी और ई भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी फेस स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
