Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए गाजर के जूस का करें यूज
मुंहासे महिलाओं के लिए बहुत बड़ी समस्या हो सकती हैं। मुंहासे की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। ऐसे में चेहरे से मुंहासे कम करने के लिए महिलाएं केमिकल का इस्तेमाल करती हैं। केमिकल का यूज करने के बाद मुंहासे कम तो हो जाते है लेकिन कुछ समय बाद फिर से चेहरे पर मुंहासे हो जाते है। ऐसे में मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए घरेलू तरीका सबसे अच्छा मान जाता है। घरेलू तरीके से मुंहासे कम होने में समय लगता है लेकिन घरेलू तरीके से स्किन बेदाग और ग्लोइंग हो जाती हैं।

चेहरे पर बार बार मुहांसे आते भी नहीं है। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप गाजर का यूज कर सकती हैं। गाजर में विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि स्किन सेल्स को बढ़ाने में काफी मदद करता है साथ ही त्वचा ग्लोइंग होती है। गाजर के जूस का यूज करने से स्किन सॉफ्ट और चमकदार हो जाती है। इसके अलावा गाजर के जूस में पोटैशियल कैल्शिम, सोडियम, बेटा कैरोटीन पाया जाता है तो स्किन और बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। मुंहसों से छुटकारा पाने के लिए गाजर का इन तरीके से करें इस्तेमाल।

गाजर जूस फेस मास्क
पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप केवल गाजर के जूस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 2 चम्मच गाजर का जूस लें और कॉटन लें। कॉटन की मदद से चेहरे पर गाजर का जूस लगाएं। जूस के सूखने तक चेहरे पर इसे लगा रहने हैं । कुछ देर बाद पानी से मुंह धो लें। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए गाजर का जूस रोज चेहरे पर लगाएं।

गाजर का जूस और नमक
नमक में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हो जो कि बैक्टीरिया को दूर करता है। नमक स्किन को साफ रखता है। इसके साथ ही स्किन को मॉइश्चरराइज भी करता है। 1 चम्मच गाजर का जूस और 1 चम्मच नमक लें। गाजर का जूस और नमक मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें। रोज गाजर और नमक के मिश्रण को लगाने से पिंपल कम हो जाएंगे।

गाजर का जूस और ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऑलिव ऑयल स्किन को मॉइश्चराइज करता है और पोर्स को खोलता है। गाजर के जूस और ऑलिव ऑयल को मिला लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

गाजर का जूस और मुल्तानी मिट्टी
ऑयली स्किन पर ज्यादा मुंहासे होते हैं। पोर्स में ज्यादा तेल निकलने की वजह से मुंहासें होते हैं। मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए बहुत ही अच्छी होती है। मुल्तानी मिट्टी स्किन के ऑयल को सोख लेती है जिससे स्किन साफ हो जाती है। फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में गाजर का जूस और मुल्तानी मिट्टी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट पर चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार ये पेस्ट जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications