Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे पर ग्लो के लिए डेड स्किन हटाना है जरूरी, जानें डेड स्किन को हटाने के असरदार तरीके
महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर काफी परेशान रहती हैं। महिलाएं अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। हर स्किन टाइप के लोगों को अपने स्किन का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी टाइप स्किन पर डेड सेल्स जमा हो जाते हैं। जिसे हटाना काफी जरुरी होता हैं।

डेड स्किन हटाने को एक्सफोलिएशन कहते हैं। एक्सफोलिएशन से आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहती हैं। साथ ही स्किन के पोर्स खुल जाते हैं जो कि मुंहासें, व्हाइटहैंडस् को रोकने में काफी मददगार साबित होते हैं। चलिए जानते हैं घर पर एक्सफोलिएशन करने का तरीका।

क्यों करना चाहिए एक्सफोलिएशन
हमारी स्किन खुद ही रीग्रो करती रहती हैं। स्किन पुराने सेस्ल हटा कर नए सेल्स रिप्लेस कर देते हैं। जिसे डर्मिम कहा जाता हैं। एक्सफोलिएशन में मृत कोशिका को हटाकर नई कोशिका का रास्ता बनाकर स्किन को री ग्रो किया जाता है। एक्सफोलिएशन करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता हैं। स्क्रब करने से चेहरे से मृत कोशिका हट जाती है जिससे स्किन ग्लोइंग लगती हैं। चलिए जानते है स्किन को एक्सफोलिएट करने के आसान टिप्स

शहद और चीनी
आप ब्राउन या व्हाइट किसी भी तरह की चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्किन के एक्सफोलिएशन के लिए एक चम्मच चीनी और एक चम्मच शहद को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 5 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर स्क्रब करें और फिर पानी से मुंह धो लें। चीनी को शहद के साथ मिलाने से आपकी त्वचा मोइश्चराइज होती है। इस मिश्रण का इस्तेमाल आप हाथ और पैरों में भी कर सकती हैं। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

कॉफी
कॉफी का स्क्रब स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। सबसे पहले लें 2-3 चम्मच कॉफी, एक चम्मच नारियल का तेल, पानी। कॉफी में नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट में पानी मिला लें। इस पेस्ट से चेहरे पर स्क्रब करें। 5 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। कॉफी स्क्रब का यूज बॉडी स्क्रब के लिए किया जा सकता हैं। कॉफी स्क्रब हल्के हाथों से किया जाना चाहिए। नारियल तेल स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

बेकिंग सोडा
स्किन की डेड सेल्स हटाने के लिए आप बेकिंग सोड़ा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच बेकिंग सोड़ा, 1 विटामिन ई कैप्सुल लें, पानी लें। सबसे पहले विटामिन ई को बेकिंग सोड़ा के साथ मिलाएं। इसके बाद पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरा धो लें। बेकिंग सोडा आसानी से स्किन के डेड सेल्स को हटा देता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल आप लिप स्क्रब के लिए भी कर सकते हैं।

सेब का सिरका
सेब का सिरका स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सबसे पहले एक चम्मच सेब का सिरका लें। एक चम्मच पानी, रुई का टुकड़ा। सबसे पहले सेब के सिरके में पानी डाल कर अच्छे से मिला लें। उसके बाद रुई से सेब के सिरके को चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 तक बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सेब के सिरके में एसिड्स पाए जाते है जो कि डेड स्किन को हाटने में काफी मददगार है।



Click it and Unblock the Notifications
