Latest Updates
-
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम
दही के इन फेस पैक का इस्तेमाल कर बनाएं स्किन को फ्रैश और जवां
दही का यूज स्किन केयर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। निखरी और ग्लोइंग स्किन के लिए आप दही फेस मास्क का यूज कर सकती है। दही से आप कई तरह के फेस पैक बना सकती हैं। जिससे आपकी स्किन चमकदार हो जाएगी।

दही के साथ आप शहद, हल्दी और केला आदि का इस्तेमाल कर चेहरे के लिए घरेलू और असरदार फेस पैक बना सकती हैं। इस फेस पैक से आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। चलिए जानते है दही पैक बनाने का तरीका।

शहद और दही
डल और ड्राई स्किन है तो आप दही और शहद का यूज कर सकती हैं। शहद स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। शहद में एंटी ऑक्सिडेट्स पाए जाते है जो कि स्किन को चमकदार बनाएं रखने में मदद करते हैं। दही फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही लें। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाए। मिश्रण तैयार होने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो ले।

दही और ओटमील
ओटमी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता हैं। ओटमील स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ओटमील और दही का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच ओटमील और 1 चम्मच दही और शहद लें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद मुंह धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे के दाने कम हो जाएंगे। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाएं।

हल्दी और दही
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।हल्दी लगाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है। 1 चम्मच हल्दी पाउडर लें, 1 चम्मच दही और थोड़ी सी हल्दी लें। पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें। मिश्रण तैयार होने के बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाने से चेहरे पर चमक देखने को मिलेगी साथ ही चेहरा सॉफ्ट हो जाएगा।

केला और दही
केला का यूज करने से स्किन टाइट हो जाती है। केले को लगाने से स्किन पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। केला और दही का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच दही, मैश किया हुआ है केला ले। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। पेस्ट के सूखने के बाद चेहरे धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार लगाएं। इससे आपको फ्रेश और चमकदार स्किन मिलेगी।

दही और बेसन
बेसन का पैक स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं। दही और बेसन का फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाता हैं। चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए आप दही और बेसन के फेस पैक का यूज कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको गुलाब जल, दही और बेसन की जरुरत हैं। 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाएं इस मिश्रण में थोड़ा सा गुलाब जल मिला दें। इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications