Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
चेहरे की टैनिंग को दूर करने के लिए यूज करने जा रही हैं मलाई? इन बातों का रखें ध्यान, स्किन हो सकती हैं डैमेज

बदलता मौसम आपकी स्किन को पूरी तरह डैमेज कर सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में स्किन की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। समर सीजन में स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। जिसके लिए ज्यादातर लोग मलाई का इस्तेमाल करते हैं। मलाई हमारे स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं, बल्कि स्किन को सॉफ्ट भी बनाती है। गर्मी में धूप के कारण स्किन की टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी मलाई काफी फायदेमंद होती है। लेकिन मलाई को अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले आपको कई जरूरी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है। ताकि आप किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से खुद को बचा पाएं।
1. अपनी त्वचा को करें साफ
अपनी स्किन पर मलाई लगाने से पहले, आप अपनी त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर मौजूद किसी भी तरह की गंदगी, जमी हुई मैल या मेकअप को हटाने में मदद मिलेगी। जिससे मलाई आपकी स्किन में ज्यादा प्रभावी ढंग से काम कर पाएगी।
2. पैच टेस्ट
अपने चेहरे या शरीर पर मलाई का इस्तेमाल करने से पहले, मलाई का पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि आपको यह पता चल सकें कि इससे आपको किसी तरह की एलर्जी है या नहीं। अगर पैच टेस्ट में मलाई के इस्तेमाल से आपकी स्किन पर किसी तरह का इंफेक्शन, रेडनेस हो रही है तो आप मलाई का उपयोग न करें।
3. ताजी मलाई का करें इस्तेमाल
अपनी स्किन पर मलाई के अच्छे रिजल्ट के लिए हमेशा फ्रेस मलाई का ही प्रयोग करें। पुरानी या खराब मलाई से स्किन में जलन हो सकती है।
4. हल्के हाथों से करें मसाज
कई लोग मलाई को स्किन पर लगाते समय सख्त हाथों का उपयोग करते हैं। लेकिन आप मलाई को अपनी त्वचा पर लगाते समय हल्के हाथों का यूज करें। कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में अपनी त्वचा पर धीरे-धीरे मालिश करें।
5. नॉर्मल पानी से साफ करें चेहरा
मलाई से अपने चेहरे की मसाज करने के बाद अपनी स्किन को नॉर्मल पानी से साफ करें। गर्म पानी आपकी स्किन को ड्राई कर सकता है।
6. मॉइस्चराइज करें
अपने चेहरे को मलाई से मसाज करने के बाद स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए स्किन पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
