Latest Updates
-
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन
क्या होता है सिस्टिक एक्ने, घरेलू नुस्खे से दूर करें सिस्टिक एक्ने और पाएं बेदाग त्वचा
सिस्टिक एक्ने पूरे चेहरे पर फैल जाते हैं। सिस्टिक एक्ने में पस भर जाता है जो कि काफी दर्दनाक होता है। इस तरह के एक्ने से छुटकारा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन इसके बाद भी चेहरे के एक्ने ठीक नहीं होते हैं। सिस्टिक एक्ने ऑयली स्किन पर होती है।

ऐसे में इन एक्ने को ठीक करना बहुत जरुरी होता है क्योंकि यह चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। सिस्टिक एक्ने का शुरुआती समय में आप घरेलू तरीके से इलाज कर इन्हें खत्म कर सकती हैं। चलिए जानते हैं सिस्टिक एक्ने से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय ।

क्यों होते है सिस्टिक एक्ने
चेहरे पर एक्ने होने के मुख्य कारम बैक्टीरियल इंफेस्टेशन और क्लोग्ड पोर्स हैं। सिस्टिक एक्ने दोनों की वजह से होते हैं। चेहरे पर मुंहासे तब होते हैं, जब आपके पोर्स डेड स्किन, धूल और मिट्टी की वजह से बंद हो जाते हैं। ज्यादा क्लॉगिंग की वजह से स्किन पर तेल आता है जिससे स्किन बैक्टीरियल इंफेस्टेशन होता है। इस वजह से चेहरे पर सिस्टिक एक्ने हो जाते हैं।

सिस्टिक एक्ने होने के मुख्य कारण
चेहरे पर सिस्टक एक्ने होने का एक बार हार्मोनल बदलाव भी होता हैं। वहीं अधिक पसीना आने की वजह से भी एक्ने हो जाते हैं। ज्यादा तनाव, मीठा और ऑयली चीजों के सेवन से भी चेहरे पर सिस्टिक एक्ने होते हैं।

सिस्टिक एक्ने से छुटकारा पाने के लिए बर्फ का करें यूज
सिस्टिक एक्ने की वजह से चेहरे पर सूजन और काफी दर्द होता हैं। ऐसे में बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन कम होती है वा दर्द में भी राहत मिलती हैं। बर्फ को स्किन पर लगाने के लिए आपको बर्फ और कपड़े का टुकड़ा चाहिए। बर्फ को पहले कपड़े में लपेटें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। बर्फ लगाने के बाद नॉरमल पानी से अपना मुंह धो लें। दिन में कम से कम 3 से 4 बार चेहरे पर बर्फ लगाएं।

सिस्टिक एक्ने से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का करें यूज
हल्दी में एंटीअक्सिंडेट और एंटी इफ्लामेटरी पाया जाता है तो दर्द को कम करने में मददगार होता हैं। सिस्टिक एक्ने के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी का यूज कर सकती हैं। एक चम्मच हल्दी लें। गुलाब जल या फिर सिंपल पानी मिलाकर हल्दी का पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने एक्ने पर लगाएं। 30 मिनट के बाद पानी से अपना मुंह धो लें। हल्दी का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

सिस्टिक एक्ने से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल
टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते है जो कि बैक्टीरिया से लड़ने में काफी कारगार होते हैं। 2 बूंद टी ट्री ऑयल लें। इसमें 12 बूंद नारियल तेल की मिलाएं। रुई की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इस सूखने दें। इसके बाद मॉइश्राइजर लगाएं। इस मिश्रण को एक दिन छोड़कर लगाएं।

सिरका
सिरका एसिड है, जिसका यूज कर स्किन को क्लियर किया जा सकता है। सिरका में पाए जाने वाला एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज स्किन से हर तरह हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करता है। सिरका का यूज करने से चेहरे पर आने वाला अधिक तेल भी कम होता है। एक चम्मच सिरका और पानी लें। दोनों को मिला लें। रुई की मदद से अपने स्किन पर इस मिश्रण को लगां। दिन में दो बार सिरका का पानी अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके मुंहासे जल्दी कम हो जाएंगे।

नीम
नीम का तेल एक्ने को दूर करने के लिए सबसे अधिक कारगार है। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइफ्लामेटी प्रोपर्टीज पाया जाता है जो कि स्किन से सिस्टिक एक्ने को दूर करा जा सकता है। नीम का तेल लगाने से स्किन बेदाग और ग्लोइंग होती है। नीम के तेल की कुछ बूंदे और रुई लें। नीम के तेल को एक्ने पर लगाएं। 20 मिनट पर बाद हल्के गर्म पानी से मुंह धो लें। एक्ने पर नीम का तेल एक दिन छोड़कर एक दिन लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications