Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें क्या सिल्क पाउडर, स्किन से दाग धब्बे और झु्र्रियों को हटाने में है असरदार
स्किन की देखभाल करने के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं महिलाएं उन ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करना पसंद करती है जिससे स्किन पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट ना हो, लेकिन केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को काफी नुकसान होता है। ऐसे में आप स्किन की देखभाल करने के लिए आप सिल्क पाउडर का यूज कर सकती हैं।

सिल्क पाउडर स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सिल्क पाउडर का यूज करने से स्किन पर किसी भी तरह का साइडइफेक्ट नहीं होता है। सिल्क पाउडर में प्रोटीन पाया जाता है जो कि कई अच्छी क्वालिटी वाले मेकअप प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। आप स्किन केयर के लिए सिल्क पाउडर का यूज करती हैं। चलिए जातने हैं सिल्क पाउडर के फायदे।

त्वचा में कसाव
बिजी लाइफ लाइफस्टाइल की वजह से महिलाएं अधिक उम्र की दिखने लगती हैं। बिजी शेड्यूल की वजह से महिलाएं अपने स्किन का खास देखभाल नही कर पाती है जिसकी वजह से स्किन पर झुर्रिया आने लगती हैं। काम में बिजी रहने की वजह डार्क सर्कल आने लगते हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए आप सिल्क पाउडर का यूज कर सकते हैं। सिल्क पाउडर स्किन में कसाव लाने में मदद करता है। साथ ही स्किन पर निखार देखने को मिलता है।

जलन से राहत
कुछ महिलाओं की स्किन काफी सेंसिटिव होती है। कई बार मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करने से स्किन पर जलन होने लगती हैं। ऐसे में आप सिल्क पाउडर का यूज कर स्किन को ठंडक दे सकते हैं। सिल्क पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर स्किन पर लगाने से चेहरे की जलन कम होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है।

तेज धूप से राहत
धूप में बाहर जाने से स्किन जल जाती है। जिसे स्किन सनबर्न और टैनिंग हो जाती हैं। सिल्क पाउडर का यूज करने से स्किन सनबर्न और टैनिंग खत्म हो जाती हैं। सिल्क पाउडर का यूज करने से त्वचा पर होने वाली झाई पर दूर हो जाती है।

दाग धब्बों को करता है दूर
सिल्क पाउडर चेहरे पर पिंपल, डार्क सर्कल और दाग धब्बे को कम करता है। चेहरे पर कुछ दाग ऐसे होते है जो कि जाने का नाम नहीं लेते है। ऐसे में इन दाग की वजह चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। चेहरे से दाग और धब्बे को दूर करने के लिए आप सिल्क पाउडर के पेस्ट का यूज कर सकती हैं। पेस्ट बनाने के लिए सिल्क पाउडर और गुलाब जल लें। सिल्क पाउडर में गुलाब मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दाने पर लगाएं। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।

झुर्रियों को करें कम
बढ़ती उम्र के लक्षण चेहरे पर दिखाई देते हैं। उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर झुर्रियां दिखाई देती हैं। चेहरे की झु्र्रियों को कम करने के लिए आप सिल्क पाउडर का यूज कर सकती हैं। सिल्क पाउडर का यूज करने से स्किन टाइट होती है साथ ही चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। बता दें कि सिल्क पाउडर का यूज एंटी एजिंग क्रीम में किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
