Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
ईद पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड फेस पैक, 15 मिनट में पाएं दमकती त्वचा
कोरोना काल में ईद का रंग फीका पड़ गया है। महिलाएं ईद से दो दिन पहले पार्लर जाकर फेशियल करवाना पसंद करती है लेकिन कोविड 19 की वजह से पार्लर बंद है, ऐसे में ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आप घर पर ही अपना फेशियल कर सकती हैं।

ईद पर जवां स्किन के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ईद में अब ज्यादा समय नहीं है ऐसे में आप इन होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर तुरंत ग्लो पा सकती हैं। चलिए जानते हैं 15 मिनट मे कैसे पाएं इंस्टेंट ग्लो।

केला फेशियल
ईद पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप बनाना फेशियल का इस्तेमाल कर सकती हैं। केला फेस पैक स्किन के लिए बुहत ही अच्छा माना जाता है। केला डेड स्किन को हटाने में काफी मददगार होता है। फेशियल बनाने के लिए केला, ऑलिव ऑयल, रोज वॉटर और कोकोआ बटर लें। एक बड़ा चम्मच केला फेस पैक बनाने के लिए मैश किया हुआ केला लें। इसमें 2 से 4 बूंद ऑलिव ऑयल मिलाएं, इसके बाद इसमें रोज वॉटर और कोरोआ बटर मिलाएं। इसके बाद इस फेस को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद आप अपना चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से पहले आप चेहरे पर स्क्रब करें। चेहरे के स्क्रब करने के लिए आप कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस स्क्रब करने के बाद चेहरे पर केले का फेस पैक लगाएं।

शहद और नींबू फेस पैक
शहद में विटामिन, मिनरल्स, अमीनो एसिड, एंटी ऑक्सिडेंट पाएं जाते है जो कि स्किन की डीप से सफाई करते है। शहद नींबू के फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे के पिंपल को हटाने में मदद करता है, साथ ही चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है। शहद और नींबू का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच शहद और नींबू का रस। एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

टमाटर और मुल्तानी मिट्टी
इंस्टेंट ग्लो के लिए टमाटर काफी असरदार होता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो कि त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाता है। मुल्तानी मिट्टी में त्वचा को साफ करने के गुण पाए जाते हैं। टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का फेस त्वचा को जवां बनाएं रखने में काफी मददगार है। 1 बड़ चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, 2 चम्मच टमाटर का रस लें। एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का रस लें। अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद आप अपना चेहरा धो लें।

गुलाब और बादाम फेस पैक
बादाम और गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक इंस्टेंट ग्लो के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस फेस को बनाने के लिए आप बादाम पीस लें, इसमें आप गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं। इसके साथ ही शहद और पुदीने के रस की बूंदे मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरे धो लें। इस फैक को लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहेगी।

चुकंदर फेस पैक
चुकंदर सेहत के साथ साथ चेहरे के लिए भी काफी लाभकारी होता है। फेस पैक को बनाने के लिए आप चुकंदर को उबाल लें। इसके बाद इसे अच्छे से मैश करें। इसके बाद केओलिन पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से चेहरे धो लें। इससे चेहरे का रंग साफ हो जाएगा साथ ही चेहरे पर ग्लो आएगा।



Click it and Unblock the Notifications