Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेहा कक्कड़ ने स्किन केयर के दौरान की थी ये गलती- बिगड़ गया था सारा लुक, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे पर केमिकल और ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार छोटी सी गलती चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देती हैं। चेहरे पर बार बार पिंपल्स आने लगते हैं। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हो चुका है।

नेहा कक्कड़ आज अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए जानी जाती हैं, लेकिन स्किन केयर दौरान एक छोटी सी गलती की वजह से उनका सारा लुक खराब हो गया था। नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कुछ गलतियों की वजह से उनकी खूबसूरती खराब हो गई थी। उनके पूरे चेहरे पर पिंपल हो गए थे। चलिए जानते हैं नेहा कक्कड़ ने स्किन केयर रुटीन के दौरान कौन सी गलतियां की थी जिससे वजह से उनके चेहरे का ग्लो कम हो गया था।

नेहा कक्कड़ स्किन केयर गलतियां
नेहा ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें त्वचा की देखभाल कैसे करनी है इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। नेहा की स्किन ऑयली है। नेहा ने चेहरे पर गलत मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया था जिसकी वजह से उनके चेहरे पर पिंपल निकल आए थे।

कम पानी का सेवन
नेहा ने बताया है कि वह बहुत ही कम पानी पीती थी जिसकी वजह से उनके चेहरे पर पिंपल निकलने बंद ही नहीं होते ते। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

ऑयली स्किन की देखभाल
नेहा को मेकअप करना ज्यादा पसंद नहीं है। वह दिन में दो बार फेसवॉश करती हैं। रात को बिना चेहरा धोए वह नहीं सोती है। नेहा स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में 8 गिलास पानी पीती हैं।

ग्रीन टी
नेहा अपने दिन की शुरुआत की ग्रीन टी से करती हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन को साफ करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। ग्रीन टी पीन से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही शरीर की फिटनेस बनी रहती हैं।

कम से कम मेकअप
नेहा कक्कड़ कम से कम मेकअप यूज करना पसंद करी हैं। मेकअप में वह मस्कारा और लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करती हैं। जब वह शूट पर होती है तभी ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
