Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Beauty Tips: हाथों का ध्यान रखने के लिए बनाएं ये DIY हैंड स्क्रब

जब स्किन केयर की बात आती है, तो हम सबसे ज्यादा अपने चेहरे का ध्यान रखते हैं। इस चक्कर में हम शरीर के बाकी अंगों का ध्यान रखना ही भूल जाते है। हम सभी अपनी स्किन से प्यार करते हैं, लेकिन फिर भी अपके शरीर के बाकी अंगो का ख्याल रखना बिल्कुल ही भूल जाते हैं। आपकी स्किन के साथ सॉफ्ट हाथ लोगों को बहुत पसंद आता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोगों को सॉफ्ट और नरम हाथ एक्ट्रेक्टिव करते हैं। तो इस बार अपने चेहरे के साथ हाथों का ख्याल रखने के लिए DIY हैंड स्क्रब तैयार कर सकते हैं। ये होम मेड हैंड स्क्रब आपकी स्किन का ध्यान रखने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। तो आइए जानते हैं सॉफ हाथों के लिए होम मेड हैंड स्क्रब्स के बारे में...

1. स्ट्रॉबेरी स्क्रब
सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण बहुत फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी स्क्रब बनाना बहुत आसान है, इसे बनाने के लिए आपको 3/4 कप नारियल तेल, 1/4 कप बादाम का तेल, 5 स्ट्रॉबेरी और 2 कप चीनी की जरूरत है। स्ट्रॉबेरी को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें, फिर इस पेस्ट में चीनी और बादाम का तेल मिलाएं और फिर उसमें नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। आप चाहे तो इस स्क्रब को स्टोर करके भी रख सकते हैं। हल्के हाथों से अपनी स्किन पर मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों को साफ कर लें।

2. एप्सम नमक स्क्रब
एप्सम सॉल्ट एक्सफोलिएट करने का सबसे अच्छा तरीका है, यह आपके हाथों की सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। इस हैंड स्क्रब को बनाने के लिए आप एक कप एप्सम सॉल्ट और एक कप जैतून के तेल को अच्छी तरह मिला दें। इसे तब तक मिलाते रहे, जब तक आपको एक स्मूथ कंसिस्टेंसी न मिल जाए। अब आपका एप्सम नमक हैंड स्क्रब तैयार है, आप इसे आसानी से अपने हाथों पर स्क्रब कर सकते हैं।

3. अदरक स्क्रब
आपकी स्किन के लिए अदरक का स्क्रब बहुत फायदेमंद होता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए आप सबसे पहले 4 चम्मच घीसा हुआ अदरक, एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, 4 बादाम और 1 बड़ा चम्मच चीनी ले लें। इसके बाद इन सभी चीजों को आधे कप पानी में अच्छी तरह उबाल लें। फिर इस लिक्विड को छान कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। आपका अदरक स्क्रब तैयार है, हल्के हाथों से इस स्क्रब से अपने हाथों को मालिश करें। इस स्क्रब के इस्तेमाल से एक से दो बार में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

4. चीनी, नारियल तेल का स्क्रब
अधिकतर ब्यूटी केयर रूटीन में नारियल का तेल बहुत ज्यादा यूज किया जाता है। नारियल का तेल आपकी स्किन को आराम देने और मुलायम बनाने में मदद करता है। इस स्क्रब को बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ा चम्मच शहद, 1/4 कप चीनी, 1/4 कप नमक और एक चम्मच नींबू का रस मिला दें। इसके बाद आप इस स्क्रब को अपने हाथों पर एक से दो मिनट धीरे-धीरे स्क्रब करें और फिर धो लें।

5. कॉफी स्क्रब
कॉफी आपकी स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। जब स्किन को एक्सफोलिएट करने की बात आती है, तो कॉफी का इस्तेमाल सबसे पहले किया जाता है। इस स्क्रब के लिए आपको तीन बड़े चम्मच कॉफी, दो बड़े चम्मच नारियल का तेल और एक बड़ा चम्मच चीनी लेकर इन चीजों को अच्छी तरह मिला दें। अब इस स्क्रब से धीरे-धीरे अपने हाथों पर मालिश करें। फिर थोड़ी देर बाद अपने हाथों को साफ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications