Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर ही बनाए स्क्रब, डेड स्किन की होगी छुटटी और मोतियों-सा खिल उठेगा चेहरा
इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर ही बनाएं स्क्रब, डेड स्किन की होगी छुट्टी और मोतियों सा खिल उठेगा चेहरा
आमतौर पर रोजाना के काम के दौरान त्वचा की ऊपरी परत पर जमी मृत त्वचा अपने आप गिरती रहती है। लेकिन प्रदूषण और स्किन प्रोडक्ट्स की वजह से कई बार ये रोमछिद्रों में फंस जाती है। जिसकी शुरुआत त्वचा की समस्याओं जैसे पिंपल्स, रैशेज, ब्लेज़ हेड्स, वाइट हेड्स से होती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए डेड स्किन यानी पुरानी कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है। हालांकि, एक्सफोलिएशन के दौरान अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि कई बार इसके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पाद त्वचा को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वैसे क्या आप जानते हैं कि हमारी त्वचा हर 30 दिनों में पुरानी मृत त्वचा को छोड़ देती है और नेचुरली न्यू लेयर से इसे रिप्लेस कर लेती है। लेकिन अगर ये डेड स्किन त्वचा से चिपक जाए तो त्वचा के रोम छिद्र बंद होने लगते हैं और इसके साथ ही कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है। ऐसे में डेड स्किन को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों से अपना खुद का होममेड फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं। जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है। तो आइए जानते हैं इस घरेलू स्क्रब को कैसे बनाया जाता है।

चीनी का स्क्रब
शुगर स्क्रब बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी, 1 बड़ा चम्मच चीनी और 1/2 चम्मच शहद लेना है। जिसके बाद सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें और उसमें ग्रीन टी डालें और जब ग्रीन टी अच्छे से उबल जाए तो पैन को आंच से उतार लें। फिर जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे किसी बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें, ताकि यह खराब न हो। अब जब भी आपको स्क्रब तैयार करना हो तो इस पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको ग्रीन टी के पानी में चीनी और शहद मिलाना होगा। ड्राई स्किन वालों के लिए यह स्क्रब बेस्ट है।

पपीता स्क्रब
पपीते का स्क्रब बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच पपीते का गूदा और 1 बड़ा चम्मच ओट्स लेना होगा। फिर पपीते के एक या दो टुकड़ों को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इस पपीते के गूदे में ओट्स मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे को 2 मिनट तक स्क्रब करें। अगर आपकी स्किन ऑइली नहीं है तो आप इसमें दूध भी मिला सकते हैं। लेकिन अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो इस स्क्रब का इस्तेमाल न करने में ही समझदारी है।

संतरे के छिलके का स्क्रब
1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 1 चम्मच कच्चा दूध और 5 बूंद नारियल का तेल लें। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब एक प्याले में संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमें कच्चा दूध और नारियल का तेल मिलाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद इस पेस्ट से चेहरे को स्क्रब करें। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप कच्चे दूध की जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
