Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मेकअप करें लेकिन संभलकर, ग्लो की जगह लेने के देने पड़ सकते हैं
कॉस्मेटिक से लेकर टॉवल की शेयररिंग, गंदे ब्रश, ब्लेंड व कोम्ब जैसी कुछ आदतें सैलून वाले अपनाते हैं। आप भी ऐसा करती होंगी। आज से ही ऐसी आदतों को छोड़ दें। अन्यथा ब्यूटी निखरने की जगह, बिगड़ जाएगी।

आप मेकअप ब्यूटी निखारने के लिए करती हैं, लेकिन इस बात को गांठ बांध लें कि सिर्फ लीपापोती मेकअप नहीं होता है। ऐसा आप करती रहीं हैं, तो बहुत जल्द आपका चेहरा बिगड़ जाएगा। फिर उसमें चमक लौटाना संभव नहीं है। इस बात से आपको डरा नहीं रहे, बल्कि सजग कर रहे हैं। आप जब भी मेकअप करें या ब्यूटी सर्विस के लिए सैलून जाएं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। कारण छोटी-छोटी लापरवाही से त्वचा संबंधित बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शेयरिंग से बचें
मेकअप कैसा भी करें, उसमें शेयरिंग नहीं करें। यारी-दोस्ती में लिपिस्टिक, काजल, कंघा, लिप ग्लॉस आदि शेयर करना आम बात है, लेकिन इंफेक्शन से बचने के लिए दोस्ती की जगह सेहत को तवज्जो देना अच्छा होगा। जरा-सी असावधानी से आप त्वचा संबंधी रोग का शिकार हो सकते हैं। यही रवैया ब्यूटी सैलून में अपनाएं।

नमी से बचाना है जरूरी
नमी को कहीं भी पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए मेकअप के हर प्रोडक्ट को कस कर बंद करें। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो उनमें गंदे बैक्टीरिया प्रवेश कर जाएंगे। और स्किन इंफेक्शन से आपको दो-चार होना पड़ेगा।

साफ करते रहें ब्रश
मेकअप ब्रशेज को एक सप्ताह में एक या दो बार जरूर साफ करें। इन्हें अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखा लें। हमेशा अपने पास दो सेट रखें, जिससे यदि एक को साफ किया हो तो दूसरे को इस्तेमाल कर सके। यदि सेट में कोई ब्रशेज टूट गया है या ज्यादा पूराना हो गया है तो उसे चेंज कर ले।

ब्लेंडर बदलते रहें
कॉम्पैक्ट के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पॉन्ज या ब्लेंडर हो या फिर पाउडर के लिए पफ। इन्हें एक हफ्ते बाद याद से बदल लें। इन्हें भी धोकर धूप में सुखाना जरूरी है। स्पॉन्ज या ब्लेंडर में नमी रहने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

स्टरलाइज करें चेहरा
ऑइली एंड नॉर्मल स्किन- नॉर्मल या ऑइली स्किन है तो कोल्ड वाइपअप करें। ठंडे या बर्फ के पानी में नैपकिन डुबोकर रखें। इस नैपकिन से रात को मेकअप वाले चेहरे को साफ करें। इस तरह पोर साफ होने के साथ-साथ श्रिंक भी हो जाएंगे और इनमें गंदगी नहीं जमेगी।
ड्राय स्किन- जिन लोगों की स्किन ड्राय है, उन्हें मॉइश्चर बेस्ड क्लींजर से रोज अपना चेहरा साफ करना चाहिए। इससे उनका चेहरा और ज्यादा ड्राय नहीं होगा। ओपन पोर स्किन- ओपन पोर स्किन वालों को भी चेहरा ठंडे पानी से ही स्टरलाइज करना चाहिए। नमी वाले मौसम में खुले पोरों में ऑइल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे दाने आने लगते हैं।

पैकेट वाइप्स
स्किन को क्लीन करने के लिए पैकेट वाइप्स का इस्तेमाल न करें। इस तरह जल्दबाजी में की गई स्किन की क्लीनिंग स्किन में बैक्टीरिया और इंफेक्शन की वजह बन सकती है। इस तरह की सफाई से स्किन खराब होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

जरूरी है इन बातों का ख्याल रखना-
- मेकअप प्रोडक्ट में सभी प्रोडक्ट को टाइट बंद करके रखे
- कभी भी किसी से प्रोडक्ट,ब्रेशज आदि का इस्तेमाल न करें
- ज्यादातर महिलाएं काजल का इस्तेमाल रोज करती हैं हमेशा उसे धूल से बचाएं साथ ही शेयरिंग न करें, क्योंकि इससे आईज इंफेक्शन बहुत जल्दी से होता है।
- जब भी नेपकिन से चेहरा साफ करें, तो उस नेपकिन को फेंक दे क्योंकि उसका दोबारा इस्तेमाल आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही स्किन में इंफेक्शन होने का डर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
