Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मलाइका अरोड़ा जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं ये योग आसन
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं । 47 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा का चेहरा काफी ग्लो करता है। एक्ट्रेस मलाइका के चेहरे पर फाइन लाइन्स नजर नहीं आती हैं। मलाइका अपनी रेडियंट स्किन के लिए हेल्दी डाइट के साथ साथ योग करती है।

योग के कुछ आसन करने से स्किन काफी शाइन करने लग जाती है। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर ग्लोइंग स्किन के लिए 3 आसन के बारे में बताया है। रेडियंट स्किन के लिए ये आसान बहुत ही कारगार है। ग्लोइंग स्किन के लिए सर्वांगासन, हलासन और त्रिकोणासन किया जाता है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपना योग का वीडिय शेयर किया है।

सर्वांगासन
सर्वांगासन को शोल्डर स्टैंड पोज के रुप में जाना जाता है। यह आसन चेहरे की ओर ब्लड के फ्लो को सही करने मेंमदद करता है। इस आसन को करते समय पैर ऊपर और सर नीचे होता है। मलाइका ने बताया है कि ये आसन कंधों और पीठ के लिए फायदेमंद होता है।

हलासन
हलासन या हल मुद्रा आसन तनाव को कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से दिमाग शांत रहता है वहीं पाचन क्रिया के लिए हलासन बहुत ही अच्छा माना जाता है। हलासन करने से चेहरे पर भी ग्लो आता है।

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन आसन चेस्ट और शोल्डर को खोलने में मदद करता है। चेस्ट खुलने से फ्रेश ऑक्सीजन मिलता है जिससे चेहरे पर चमक देखने को मिलती है। त्रिकोणासन चेहरे पर चमक के साथ साथ टोंड आर्म्स, पैर और थाई के लिए भी फायदेमंद होता है।
मलाइका अरोड़ा के ये तीन आसन चमकदार स्किन के लिए बहुत ही असरदार है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए आप भी इन आसन को करें। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आप वीडियो देख घर पर आराम से इस आसन को कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
