Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का नहीं बल्कि इन चीजों का करती हैं यूज
ग्लोइंग और बेदाग स्किन हर महिला की चाहत होती है। ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए महिलाएं एक्ट्रेस के ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं। जिससे उनकी स्किन भी एक्ट्रेस की तरह चमकदार बनी रहे। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं बल्कि एक परफेक्ट ब्यूटी सीक्रेट की जरुरत होती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं ब्यूटी टिप्स जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं।

क्ले फेस मास्क
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, सोनम कपूर , करीना कपूर खान और यामी गौतम समेत बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस अपने चेहरे पर क्ले मास्क का इस्तेमाल करती हैं। स्किन केयर त्वचा के अनुसार किया जाना चाहिए। क्ले फेस पैक को हफ्ते में एक बार जरुर लगाना चाहिए। क्ले फेस पैक त्वचा की सभी परेशानियों को दूर करते है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी हफ्ते में एक बार क्ले मास्क का यूज कर सकते हैं।

कई तरह के होते है क्ले फेस मास्क
क्ले फेस मास्क की तरह के होते है। ये फेस मास्क डिफरेंट डिफरेंट मिट्टी से बने होते हैं। फेस मास्क में कई तरह के मिनरल पाए जाते है जिससे स्किन के एक्सफोलिएट करके स्किन की डीप क्लीनिंग करता है। चलिए जानते हैं क्ले मास्क के टाइप, फ्रेंच ग्रीन क्ले मास्क, आस्ट्रेलियन ब्लैक क्ले मास्क, रेज क्ले मास्क, बेंटोनाइट क्ले मास्क, आइरिश मूर क्ले मास्क, काओलिन क्ले मास्क।

क्ले मास्क लगाने के फायदे
क्ले मास्क स्किन टाइप के अनुसार लेना चाहिए। ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और नॉरमल स्किन के अनुसार चेहरे पर क्ले मास्क लगाना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर पिंपल और ब्लैकहेड्स की परेशानी है तो आप क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं लटकी हुई स्किन के लिए भी क्ले मास्क बहुत ही फायदेमंद होता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का राज
एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का राज महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि वहह अपनी स्किन के अनुसार उन चीजों के साथ अपने दिन की शुरुआत करती है जिससे उनकी स्किन जवां बनी रहे। एक्ट्रेस शरीर का मेटाबॉलिजम ठीक रखने के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं।

दिन की शुरुआत इन चीजों से करें
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए शरीर का मेटाबॉलिजम को मेंटेन बनाए रखने के लिए चाय और कॉफी का इस्तेमाल करती हैं। मेटबॉलिजम बनाए रखने के लिए ग्रीन टी और ब्लैक टी का इस्तेमाल करती हैं। दिन की शुरुआत नींब पानी या फिर मेथी के दाने के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चीनी का ज्यादा इस्तेमाल करने से चेहरे पर फाइन लाइन, सूजन और दाने हो जाते है। सुंदर और ग्लोइंग स्किन के लिए आपको अपनी डाइट से मीठा कम करना होगा।

सलाद
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए अपनी डाइट में सलाद का सेवन करना चाहिए। एक्ट्रेस ज्यादा से ज्यादा सलाद का सेवन करती है। सलाद में आप मौसमी फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए अपनी डाइट में सलाद का सेवन लें।



Click it and Unblock the Notifications
