Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जवां और रिंकल फ्री स्किन के लिए मलाइका अरोड़ा यूज करती हैं आइस क्यूब्स
मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती है लेकिन वह अपनी फिटनेस और फ्लॉलेस स्किन की वजह से इंटरनेट की चर्चा में बनी रहती हैं। 45 साल की उम्र में मलाइका के चेहरे पर रिंकल नजर नहीं आते हैं। वहीं उनका चेहरा बहतु ही ग्लोइंग हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का नहीं बल्कि घरेलू ट्रीटमेंट का यूज करती हैं।

एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने बताया था कि वह अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नेचुरल चीजों से बने आईस क्यूब्स का इस्तेमाल करती हैं। मलाइका ने बताया कि वह चेहरे पर टमाटर, पपीता और आलू के बने आइस क्यूब्स लगाती हैं। चलिए जानते है आइस क्यूब्स बनाने का तरीका।

रिंकल फ्री फेस के लिए आइस क्यूब
पपीते का आइस क्यूब बनाने के लिए 1 टेबलस्पून पपीता लें, 1 टेबलस्पून टमाटर का रस लें। 1 टेबलस्पून आलू का रस लें। तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को फ्रीजर में रख दें। आइस क्यूब जमने के बाद चेहरे पर लगाकर मसाज करें। रोज आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रिंया कम हो जाएगी।

पपीता के फायदे
पपीता में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो चेहरे को मुलायम बनाने का काम करती हैं। पपीता लगाने के ड्राई स्किन सॉफ्ट हो जाती हैं। आप भी सॉफ्ट स्किन के लिए पपीता का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आलू के फायदे
आलू का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल दूर हो जाती हैं। साथ ही चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती हैं। चमकदार स्किन के लिए आलू का इस्तेमाल करना बहुत असरदार होता है।

टमाटर के फायदे
टमाटर का यूज करने से चेहरे दाग- धब्बे, झुर्रियां और झाइयों जैसी समस्या दूर होती है। अगर आप अपने चेहरे की झुर्रियों से परेशान है जो आप इन नेचुरल चीजों से बनी आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी हेल्दी और जवां स्किन के लिए इन आइस क्यूब का इस्तेमाल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
