Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं मिल्क पाउडर फेस पैक
त्वचा की देखभाल के लिए दूध का इस्तेमाल काफी अच्छा माना जाता है। दूध का इस्तेमाल कर चेहरे को जवां और खूबसूरत बनाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध की जगह आप दूध पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाया जा सकता है। दूध पाउडर लगाने से चेहरे पर चमक आती है साथ ही दाग धब्बे कम हो जाते हैं। मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर किसी भी तरह के साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलते हैं। चलिए जानते हैं मिल्क पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका।

मिल्क पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका
एक चम्मच दूध पाउडर, एक चम्मच ओट्स, एक ऑरेंज जूस लें। सबसे पहले ओट्स को पीस कर पाउडर बना लें। इसके बाद मिल्क पाउडर, ओट्स पाउडर और ऑरेंज जूस को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30मिनट बाद चेहरा धो लें। ऑयली स्किन के लिए ये फेस पैक बहुत ही फायदेमंद है। दूध पाउडर और ओट्स पाउडर चेहरे के ब्लैकहेड्स, एक्ने और ऑयल को हटाने में काफी मददगार है। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिल्क पाउडर और मुल्तानी मिट्टी
ऑयली स्किन के लिए दूध और मुल्तानी मिट्टी का ये फेस पैक बहुत ही फायदेमंद है। ऑयली स्किन महिलाएं अक्सर चेहरे पर एक्ने और दानों से परेशान रहती हैं। चेहरे के दाने और पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप मिल्क पाउडर और मुल्तानी मिट्टी के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच मिल्क पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।

मिल्क पाउडर और दही
चेहरे के काले दाग धब्बों को हटाने के लिए आप दूध और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच मिल्क पाउडर में एक चम्मच दही और नींबू मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता हैं।

मिल्क पाउडर के फायदे
दूध पाउडर में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा की गहराई से सफाई करता है। दूध पाउडर लगाने से चेहरे की नेचुरल नमी बनी रहती हैं। मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करने से स्किन टैन को भी कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
