Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
मानसून में चिपचिपी त्वचा को कहें बाय-बाय, फोलो करें ये टिप्स
कमरें की खिड़की के बाहर बारिश की बुंदों को देखना, मिट्टी की सोंधी-सी खुशबू, और सुहाना मौसम किसे पसंद नहीं होता! हम सभी मानसून को काफी पसंद करते है। लेकिन एक ओर जहां ये मौसम सुकून लेकर आता है। वहीं आपने साथ कई तरह की परेशानी भी साथ लाता है। मानसून में आपकी त्वचा ऑयली होने के साथ-साथ काफी चिपचिपी भी हो जाती है। जिसकी वजह से आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में चिपचिपी स्किन से आप कैसे छूटकारा पा सकते है जाननें के लिए आखिरी तक पढ़े पोस्ट।

त्वचा को कैसे प्रभावित करता है मानसून
इस मौसम में ज्यादा नमी के कारण पसीना काफी आता है। जिससे अपकी स्किन काफी ऑयली हो जाती है। इससे आपके स्किन के पोर्स बंद हो सकते है, और पिंपल, मुंहासे आपके जैसी समस्या हो जाती है। पसीने के कारण अंडरआर्म्स से बदबू, शरीर से दुर्गंध आने लगती है। इतना ही नहीं स्वेट रैश की परेशानी भी इस मौसम में लोगों को होने लगती है।

मानसून में कैसे करें त्वचा की देखभाल
चेहरे को रखें साफ-सुथरा
मानसून के मौसम में नमी के कारण बार-बार पसीना आता है। जिससे आपकी स्किन चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में आपको अपने चेहरे को दिन में कम से कम 3 बार साफ करना है। ताकि आपके चेहरे से नमी और पसीने से आने वाली गंदगी को हटाया जा सके।

मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
बारिश के कारण आपकी स्किन ऊपर से तो काफी चिपचिपी होती है। लेकिन बार बार पसीना आने से स्किन के अंदर की परत काफी ड्राई हो जाती है। जो आपके स्किन को काफी डैमेज बना सकती है। डैमेज स्किन से बचने के लिए आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती है। ताकि आपकी स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहे। अपनी स्कीन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए तेल या क्रीम-आधारित मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करने की जगह आप गुलाब जल के साथ एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते है।

फेस मास्क का करें इस्तेमाल
फेस मास्क का प्रयोग करने से आपकी स्किन पर ग्लो आएगा। साथ ही स्किन काफी सॉफ्ट रहेगी। आप नीम, तुलसी जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके घर पर ही फेस मास्क तैयार कर सकती है।

ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी
इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीए। पानी आपकी त्वचा से मुंहासे औऱ पिंपल निकालने में मदद करता है। आपको हाइड्रेट भी रखता है।
कम से कम मेकअप का करें इस्तेमाल
मानसून के मौसम में उमस काफी बढ़ जाती है। जिसके कारण आपका चेहरा चिपचिपा रहता है। ऐसे में चेहरे पर पसीना बहुत आता है। जिससे मेकअप ज्यादा देर तक रुक नहीं पाता। बारिश में भीगने की वजह से भी मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए इस मौसम में कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
