Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
स्किन केयर के लिए मुल्तानी मिट्टी का करते हैं इस्तेमाल, जानें इसके फायदे और नुकसान
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल काफी समय स्किन केयर के लिए किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी में कैल्शियम, मैग्नेशियम और कैल्साइट पाया जाता है जो कि ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल घाव को ठीक करने के लिए भी किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है मुल्तानी मिट्टी के फायदे के साथ साथ नुकसान भी हैं। चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के नुकसान।

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान
मुल्तानी मट्टी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ठंड के मौसम में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग ना करें। मुल्तानी मिट्टी से स्किन काफी ड्राई हो जाती है, ऐसे में ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल ना करें।
मुल्तानी मट्टी लगाने के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी का स्किन के लिए फायदे
मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और चंदन पाउडर मिलाकर फेस पर लगाएं। 10 से मिनट बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को जुरर लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर डेड स्किन को हटाया जा सकता है। चेहरे के मुंहासे और एक्ने को निजात पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत ही असरदार है। मुल्तानी मिट्टी से स्किन के बंद पोर्स खुल जाते हैं
चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। झुर्रियां कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में अंडा, शहद और ग्लिसरीन मिलाकर फेस पर 10 मिनट तक लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।
चेहरे पर काले दाग धब्बे को हटाने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस और विटाइमिन ई के साथ मिलाकर इस पैक को चेहरे पर लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल पेडिक्योर और मेनिक्योर के बाद भी पैक की तरह किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल क्लींजर की तरह भी किया जा सकता है। अगर मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी मिलाकर स्किन पर लगाने से स्किन टैन कम ह जाती है।

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का फायदा
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल शैंपू की तरह किया जाता है। बालों में रुसी को कम करने के लिए मल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी में मेथी दाने के पेस्ट और नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाया जाता है। आधे घंटे बाद अपना हेयर वॉश करें। हेयर वॉश करने के लिए बाद बालों में कंडीशनर लगाएं। दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए बालों में मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाएं।
अगर आप ड्राई बालों से परेशान है तो आप मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर बालों लगाएं। 20 मिनट बाद अपने बाल धो लें। इससे बालों में नमी बनी रहती हैं। बेजान बालों को ठीक करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में तिल का तेल और दही मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। अगर आपकी स्कैल्प ज्यादा ऑयली है तो आप मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाएं। इससे बालों का चिपचपापन दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications