Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
निधि अग्रवाल ग्लोइंग स्किन के लिए लगाती है पपीता, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट
निधि अग्रवाल टॉलीवुड सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं। निधि अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी ग्लोइंग और फ्रेश स्किन के लिए जानी जाती है। निधि अक्सर बिना मेकअप के नजर आती हैं। निधि बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत और फ्रेश लगती हैं। फ्रेश और ग्लोइंग स्किन हर लड़की की चाहत होती है। निधि अपनी चमकदार स्किन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। निधि अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल प्रोडक्ट से दूर रहती हैं। निधि अग्रवाल 17 अगस्त को अपना 28 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट।

कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से दूरी
निधि अग्रवाल का कहना है कि फ्लॉलेस स्किन के लिए उन्होंने कभी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट नहीं लिया है। निधि अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। उनका कहना है कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से चेहरे पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। निधि चेहरे पर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

पपीते और ऑरेंज का फेस मास्क
निधि अग्रवाल जवां और फ्रेश स्किन के लिए पपीते और ऑरेंज का इस्तेमाल करती हैं। निखरी और बेदाग स्किन के लिए निधि पपीते और ऑरेंज के अलावा आलू के रस का भी इस्तेमाल करती हैं। निधि चेहरे पर पपीते को मैश करके लगाती है। पपीते का इस्तेमाल करने चेहरे एक्ने और पिंपल कम हो जाते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप पपीते के मैश में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

मेकअप रिमूव
निधि अग्रवाल चेहरे पर बहुत कम मेकअप करती है। मेकअप लगाने के बाद एक्ट्रेस जल्दी से जल्दी मेकअप रिमूव करने की कोशिश करती है। एक्ट्रेस होने की वजह से निधि को चेहरे पर काफी मेकअप करना पड़ता है। इसलिए एक्ट्रेस शूटिंग करने के बाद जल्द से जल्द अपना मेकअप रिमूव करती हैं। निधि रात को सोने से पहले अपना मेकअप रिमूव करती है। रात को सोने पहले निधि अपना मेकअप रिमूव कर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती हैं।

स्किन हाइड्रेट
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए निधि अग्रवाल काफी पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। निधि दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। पानी के अलावा एक्ट्रेस जूस और नारियल पानी का सेवन करती हैं। स्किन हाइड्रेट करने के लिए निधि चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है।

हेल्दी डाइट
निधि अग्रवाल अपनी त्वचा की देखभाल हेल्दी डाइट लेती हैं। निधि अपनी डाइट में सलाद और फल का ज्यादा सेवन करती हैं। फल और सलाद का सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है। निधि लंच में दाल, रोटी, दही और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जूस और पानी का सेवन करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
