Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
36 साल की उम्र में नुसरत भरुचा की स्किन करती है ग्लो, फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं, नुसरत बी टाउन में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती है। नुसरत अपनी त्वचा की खास देखभाल करती हैं। नुसरत भरुचा 36 साल की उम्र में 22 साल की नजर आती है। उनके चेहरा जवां और ग्लोइंग लगता है। नुसरत अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं नुसरत भरुचा की ग्लोइंग स्किन का राज।

ग्लोइंग स्किन
एक्ट्रेस अपनी त्वचा की खास देखभाल के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं लेकिन नुसरत भरुचा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल का नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। नुसरत जवां स्किन के लिए कोलेजन ड्रिंक का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस एक चम्मच कोलेजन सप्लिमेंट को एक गिलास पानी में मिलाकर इसका सेवन करती है। एक्ट्रेस ने कहा कि यह ड्रिंक मेरी स्किन को लचीला बनाए रखने में मदद करती है।

3 से 4 लीटर पानी
नुसरत भरुचा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह दिन में 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करती हैं। त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग रखने के लिए ओमेगा 3 सप्लिमेंट्स का इस्तेमाल करती है। 3 से 4 लीटर पानी पीने से स्किन पर ग्लो आता है। आप भी बिना मेकअप खूबसूरत लुक के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन
नुसरत अपनी त्वचा की देखभाल के लिए न्यूट्रिशन का पूरा ध्यान रखती है। नुसरत अपनी डाइट में लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करती है। नुसरत अपनी डाइट में तीन हैवी मील्स और दो माइनर मील्स का सेवन करती है। एक्ट्रेस दिन में तीन बार अच्छे से भोजन करती है वहीं दो बार हल्का नाश्ता करती हैं।

योग
फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए नुसरत जिम और योग करती है। एक्ट्रेस का कहना है कि योग और एक्सरसाइज करने से फैट भी कम होता है साथ ही चेहरे पर ग्लो आता है। एक्ट्रेस हफ्ते में एक दिन चीट मील लेती है, जिसके बाद वह जिम जमकर मेहनत करती हैं।

मेकअप रिमूव
नुसरत भरुचा रात को सोने से पहले मेकअप जरुर रिमूव करती हैं। एक्ट्रेस होने की वजह से नुसरत भरुचा के चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप लगा रहता है। लंबे समय तक मेकअप स्किन को खराब कर सकता है। मेकअप प्रोडक्ट में केमिकल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में एक्ट्रेस रात को सोने से पहले मेकअप जरुर रिमूव करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
