Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
स्किन केयर रूटीन में शामिल करें पपीते का फेस मास्क, बाजार के मास्क से ज्यादा असरदार और फायदेमंद
अगर आप अपनी स्किन की देखभाल के लिए घरेलू फेस मास्क का यूज करती हैं, तो आप अपनी स्किन के लिए पपीता का यूज कर सकती हैं।

पपीता स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। पपीता ना केवल स्किन को हाइड्रेट करता है बल्कि झुर्रियों को भी कम करता हैं। पपीता का यूज करने से डेड स्किन सेल्स कम होती है। जिससे स्किन कोमल बनती हैं।

मुंहासों के लिए पपीते का फेस पैक
आधा कप मैश पपीता, नींबू और शहद लें। एक कटोरी में सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पेस्ट को सबसे पहले अपने हाथ पर चेक कर लें ताकि अगर आपको कोई एलर्जी है तो आप पैक का यूज ना करें। पेस्ट टेस्ट के बाद पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर चेहरा धो लें। पपीते का फेस पैक आपके पोर्स क्लीन करने का काम करता है। साथ ही ये हानीकारक बैक्टीरिया को को भी कम करता हैं। पपीते के इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर ग्लों आता है।

चमकदार स्किन के लिए फेस पैक
मैश पपीता, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जब लें। पपीता और मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जब मिलाकर अच्छा सा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। चेहरा धोने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा लें। यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। क्योंकि पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी का यूज किया है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के ऑयल को कम करता है। जिससे चेहरे पर पिंपल कम होते हैं।

टाइट स्किन के लिए
पपीता फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। झुर्रिया कम करने के लिए पपीता को मैश कर लें। मैश पपीता में ऐलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार पपीता फेस पैक लगाने से आपकी स्किन टाइट हो जाएंगी। साथ ही स्किन की फाइन लाइन भी कम होगी। इस पैक को लगाने से आपके चेहरे पर ग्लो मिलेगा।

पपीता और हल्दी
निखरी त्वचा के लिए आप पपीते में हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले 1 कटोरी पपीता लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी मिला दें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे स्किन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 बार पपीता और हल्दी का फेस पैक लगाने से आपको त्वचा बेदाग और निखरी हो जाएगी।

पपीता और दही
चेहरे पर काफी दाने है तो आप पपीता और दही का फेस पैक यूज कर सकती हैं। 1 कटोरी पपीत लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर दें। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच दही मिला लें। दही और पपीता को अच्छे से मिक्स करें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे स्किन पर लगाएं। 20 से 25 मिनट पर चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार दही और पपीता के पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इस पेस्ट से स्किन के दाने कम हो जाएंगे साथ ही चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
