Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Year Ender 2022: हेल्दी स्किन के लिए लोगों ने नेचुरल तरीकों पर किया विश्वास

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पसंद नहीं होगी। हर किसी को हेल्दी स्किन चाहिए। आप कही भी जाते हैं, आपके चेहरे का निखार लोगों पर आपकी छाप छोड़ने का काम करता है। हेल्दी स्किन होने पर आपको भी अलग ही खुशी मिलती है। कई लोग चेहरे का ये ग्लो पाने के लिए महंगे से महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन कई लोग आज भी घरेलू नुस्खों पर विश्वास करते हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नेचुरल और घर में बनाए गए नुस्खों का ही इस्तेमाल किया जाता है। साल 2022 में भी लोगों ने इन घरेलू नुस्खों पर अपना विश्वास दिखाया है। तो आइए जानते हैं इस साल घरेलू नुस्खों में क्या-क्या चीजें ज्यादा ट्रेंड में रही। आने वाले नए साल में भी आप इन नुस्खों को अपने ब्यूटी केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
घरेलू नुस्खों के लिए इन चीजों को लोगों ने किया सर्च
1. एलोवेरा
एलोवेरा आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद तो है ही, लेकिन आपकी स्किन के लिए भी ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिन बी 1, बी 2, बी 6, बी 12 के गुण आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। प्राचीन समय से ही एलोवेरा का यूज ब्यूटी केयर के रूप में किया जा रहा है। इस साल भी लोगों के बीच एलोवेरा का क्रेज कम नहीं हुआ है। एलोवेरा का यूज आपके स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है।
2. चावल का पानी
साल 2022 में इंटरनेट पर स्किन केयर के लिए चावल के पानी के यूज करने का तरीका लोगों ने बहुत पसंद किया है। चावल के पानी में प्रोटीन, विटामिन्स, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके यूज से आपके फेस पर एक्ने, पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ये आपके स्किन को ग्लो करने में भी मदद करता है।
3. एवोकाडो
एवोकाडो में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करने से भी आपकी स्किन ग्लो करती है। इसका सेवन करने से चेहरे की झुर्रियों को दूर कर स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। इस साल एवोकाडो के स्किन बेनिफिट्स के बारे में भी लोगों ने गूगल पर काफी सर्च किया है।
4. शहद
शहद एक नेचुरल स्किन केयर है। बड़े-बड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी शहद का इस्तेमाल किया जाता है। शहद आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ये आपके स्किन के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है। आपकी स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करता है। शहद आपके चेहरे के एक्ने, पिम्पल्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने का भी काम करता है। साल 2022 में भी लोगों ने शहद को स्किन ब्यूटी के तौर पर बहुत पसंद किया है।
5. दही
दही में लैक्टिक एसिड के गुण पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। ये आपके स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही आपके चेहरे से एजिंग की समस्या को भी दूर करती है। ब्यूटी होम रेमेडी के रूप में दही का यूज करने से आपकी स्किन काफी सॉफ्ट रहती है। पिंपल्स और डार्क सर्कल की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इस साल इंटरनेट पर हेल्दी स्किन के लिए दही के यूज को बहुत सर्च किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications