Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Holi Skincare Tips: होली के रंगों से आपकी स्किन हो सकती है डैमेज, जानिए प्री और पोस्ट स्किन केयर रूटीन

भारत में होली का अपना अलग महत्व है। लोग होली आने से पहले ही इसकी तैयारी करना शुरू कर देते है। पपड़, कचड़ी, चिप्स बनाने के साथ , गुजिया, नमकपारे, मिठाई बनाने में बिजी हो जाते है। होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों से मिलने उनके साथ समय बिताने का एक अच्छा मौका मिलता है। लेकिन होली में सबसे ज्यादा मजा लोगों को रंगों के साथ खेलने में आता है। होली के रंगों के साथ सभी लोग एक दूसरे के साथ भी घूल मिल जाते हैं। इन सब में हम लोग अपने स्किन की केयर करना बिल्कुल भूल जाते हैं। कई बार होली के रंगों से हमारे स्किन को कई तरह के नुकसान हो सके हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ स्किन केयर टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें आप होली खेलने से पहले और बाद में यूज कर अपने स्किन का ध्यान रख पाएंगे।
होली के रंग स्किन को कैसे करते हैं प्रभावित?
होली के रंगों से अपने स्किन की केयर करने से पहले आपको ये जानना ज्यादा जरूरी है कि होली के रंग आपके स्किन को किस तरह नुकसान पहुंचा सकता है। होली के रंग बनाने के लिए उसमें कई तरह के केमिकल का यूज किया जाता है जो आपकी स्किन पर रैसिज और जलन का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं होली के केमिकल वाले रंग आपकी स्किन को ड्राई भी बना देते हैं। जिसकी वजह से आपके स्किन पर पिंपल्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको होली खेलने के लिए नेचुरल रंगों का यूज करना चाहिए। लेकिन ये जरूरी नहीं कि अगर आपने नेचुरल होली के रंग को चुना है तो बाकी लोग भी नेचुरल कलर्स का यूज करें। इसलिए आप होली के रंगों से खेलने से पहले अपने स्किन को पूरी तरह तैयार कर लें। ताकि रंगों से होने वाले नुकसान से आप खुद को बचा पाएं।
प्री होली स्किन केयर टिप्स
1. बॉडी पर करें ऑयल मसाज
आपने अक्सर बॉडी ऑयल मसाज के बारे में तो सुना होगा। लेकिन इस होली रंगों में मौजूद केमिकल से अपनी स्किन को बचाने के लिए आप ऑयल की मदद भी ले सकते हैं। तेल की मसाज आपके स्किन पर होली के रंगों से होने वाले इंफेक्शन और साइड इफेक्ट से बचाने का काम करेंगे।
2. होंठ पर जरूर लगाएं लिप बाम
हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा सेंसिटिव स्किन होंठ होता है। ऐसे में होली के केमिकल वाले कलर से अपने होंठों की केयर करने के लिए आप उस पर लिप बाम लगा सकते हैं। लिप बाम आपके होंठ पर जम जाते हैं जिस कारण आपके लिप्स पर दरारें पड़ जाती हैं।
3. कानों को रखें सुरक्षित
प्री होली स्किन केयर के समय आप अपने कानों को सुरक्षित रखने के बारे में न भूले। होली के रंग के साथ पानी भी आपके कानों में जा सकता है जो आपके कानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आप टोपी पहन सकते हैं या फिर अपने कानों के आसपास पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. बर्फ से करें चेहरे की मसाज
होली के रंगों में रंगने से पहले आप बर्फ के टुकड़ों से अपने चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक मसाज कर लें। बर्फ से चेहरे पर मसाज करने से आपके पोर्स बंद हो जाते हैं। जिससे केमिकल वाले रंग आपकी स्किन के अंदर नहीं जा पाते हैं और आपको रंगों से होने वाले स्किन प्रॉब्लम से बच पाएंगे।
5. सनस्क्रीन जरूर लगाएं
होली अक्सर लोग घर के बाहर या अपने घर की छत पर खेलते हैं। इस दौरान वो धूप के संपर्क में रहते हैं और कई बार पानी के संपर्क में भी आते हैं। जिसका सीधा असर आपके स्किन पर पड़ता है। आपकी स्किन ड्राई और खिंची हुई बनने के साथ आपको टैन की समस्या भी हो जाती है। इसलिए आप होली खेलने से पहले अपने बॉडी पर अच्छे से सनस्क्रीन लगा लें।
पोस्ट होली स्किन केयर टिप्स
1. फेस मास्क का जरूर करें इस्तेमाल
होली खेलने के बाद आप अपने स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लो करने और हेल्दी रखने के लिए होममेड फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हल्दी, चंदन और गुलाब जल का इस्तेमाल करके अपने स्किन के लिए फेस मास्क तैयार कर सकते हैं।
2. गर्म पानी से बनाएं दूरी
स्किन पर लगे रंगों को क्लिन करने के लिए आप नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। इस समय हल्की ठंड रहती हैं जिस वजह से कई लोग गर्म पानी का उपयोग करते हैं। लेकिन आप नहाने या अपने चेहरे से रंग को हटाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करने से बचें।
3. झागदार फेसवॉश का करें यूज
होली खेलने के बाद अपने स्किन से रंगों को उतारने के लिए आप झागदार फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेसवॉश को अपनी स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे पर लगे रंग के साथ तेल और गंदगी भी आसानी से निकल जाएगी। इस तरह के फेसवॉश आपके स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद भी करता है।
4. स्किन पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाना
होली खेलने के बाद आप जब नहा लें तो अपने स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें। आप चाहे तो नारियल के तल या जैतून के तेल से भी अपने स्किन को मॉइस्चराइज कर सकते हैं। ताकि आप अपने स्किन के नेचुरल ब्यूटी को बरकरार रख पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
