Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पपीते के बीज से तैयार करें DIY फेस मास्क

पपीता आपके सेहत और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। कई लोग अपनी डेली डाइट में भी पपीते को शामिल करना पसंद करते हैं। लेकिन सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि इसके बीज पोषक में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पपीते के बीज में विटामिन ए, सी, फोलेट, फैटी एसिड, फाइबर प्रोटीन, मायरोसिन जैसे गुण मौजूद हैं। जो स्किन के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम है।
अगर आप ग्लोइंग और दाग फ्री स्किन चाहते हैं, तो पपीते के बीज का यूज कर सकते हैं। अगर आपके घर में पपीते का बीज आया है, तो आप उसे फेंके नहीं, बल्कि उसका फेस मास्क बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पपीते के बीज से ऐसे तैयार करें फेस मास्क...
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- पपीते का बीज - एक चम्मच
- नारियल का तेल - एक चम्मच
- शहद - एक चम्मच
- विटामिन सी - 2 कैप्सूल
- एक्सट्रा कोकोनट ऑयल - एक चम्मच
फेस मास्क बनाने की विधि-
- फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के तेल में पपीते के बीज के साथ शहद और विटामिन सी के कैप्सूल डालकर मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को तब तक मिक्स करें जब तक एक गाढ़ा पेस्ट तैयार न हो जाए।
- अब इसमें एक्सट्रा कोकोनट ऑयल भी मिक्स कर दें।
- आपका DIY पपीते के बीज का फेस मास्क तैयार है।
चेहरे पर ऐसे लगाए फेस मास्क
- पपीते के बीज से तैयार फेस मास्क अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें।
- फेस मास्क लगाने के 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे का साफ कर लें।
- फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर नारियल का तेल जरूर लगाएं।
त्वचा के लिए पपीते के बीज के फायदे
1. स्किन की महीन रेखाओं और झुर्रियों के लिए एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत होती है। पपीते के बीज में लाइकोपीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन पर बढ़ती उम्र को रोकने में मदद करती है।
2. पपीते के बीज विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो स्किन की गंदगी निकालने में मदद करते हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप पपीते के बीज का यूज कर सकते हैं।
3. पीते के बीजों में मौजूद पेपीन नाम का तत्व स्कि के डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर कर डेड स्किन सेल्स को ठीक करने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
