Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
विंटर में क्यों चेहरा हो जाता है ड्राय, कैसे चेहरे की नमी बरकरार रखें

सर्दियों का मौसम आते ही चेहरे में भी बदलाव आने लग जाते हैं। चेहरे में ड्रायनेस आने लगती है। सर्दियों का मौसम आपसे पहले आपकी त्वचा महसूस करने लगती है। आपकी त्वचा सर्दियों की आहट से ही बदलने लगती है। त्वचा रूखी, बेजान हो जाती है, और उसकी चमक कम होने लगती है। कई बार आप सर्दियों में त्वचा के लिए तैयार किए गए खास लोशन लगाने के बाद भी महसूस करते हैं कि आपकी त्वचा रूखी ही बनी रहती है। त्वचा के रूखी बने रहने और उसमें इचिंग होने लगती है, इसके पीछे कई वजह होती है।

सेंट्रल हीटिंग
सर्दियों के दिनों में आप दिन दिनभर सेंट्रल हीटिंग में रहते हैं। ये आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी चुरा लेता है। ऐसे में आप कोई गर्म जैकेट पहन के रख सकते हैं या फिर ह्यूमिडफायर लगा सकते हैं। ये हवा में नमी को वापस ले आता है और इस तरह आपकी त्वचा की नमी भी बनी रहती है। कोशिश करें कि इसे कूल-मिस्ट वर्जन में ही चलाएं।

न करें ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल
बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल भी त्वचा में रूखापन लाता है। जिससे त्वचा पर सफेद रंग की परत जम जाती है। हाथ धोने या नहाने के लिए गर्म पानी की बजाए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे काफी हद तक त्वचा की नर्मी को खोने से बचाया जा सकता है।

पानी पीती रहें
रूखी त्वचा, रूखे होंठ और झड़ते बालों की समस्या का सबसे बड़ा कारण है कि हम सर्दियों में पानी पीना कम कर देते हैं। जिसकी वजह से पूरे शरीर में डीहाइड्रेशन होने लगती है। इसका संकेत सबसे पहले हमारी त्वचा देती है। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों में भी दिन भर में आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं।

कम करें साबुन का इस्तेमाल
कुछ साबुन काफी हार्ड होते हैं। ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है और वह रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए इस मौसम में साबुन का इस्तेमाल कम से कम करें। इसकी जगह पर आप हर्बल या नेचुरल प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं।

खुद को मॉइश्चराइज रखें
शुष्क सर्दियों का मुकाबला करने के लिए त्वचा को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि खुद को मॉइश्चराइज रखें। नहाने से पहले बॉडी पर तेल लगाना एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा आप नहाने के बाद किसी अच्छी कंपनी का बॉडी लोशन भी अप्लाई कर सकती हैं।

डाइट का रखें ध्यान
अगर आपकी डाइट अच्छी होगी तो आपकी त्वचा में सुंदर, आकर्षक और ताजगी भरी होगी। इसलिए इन दिनों अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। इसमें हेल्दी फैट को शामिल करें। इस मौसम में फल और हरी सब्जियों की भरमार रहती है। इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करें।

गर्म कपड़े भी होते है एक वजह
जब आप गर्म कपड़े पहनते हैं तो उसके अंदर का वूल आपकी त्वचा को छूता है। इससे आपकी त्वचा की नमी जाती है और खारिश होती है। इसलिए अंदर सूती आरामदायक कुछ पहने या फिर कुछ मुलायम गर्म कपड़ों का रूख करें।



Click it and Unblock the Notifications
