Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सनबर्न से राहत पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा गेहूं के आटे का करती हैं इस्तेमाल, जानें उबटन बनाने का तरीका
गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से स्किन टैन हो जाती है। तेज धूप की वजह से स्किन झुलस जाती है, जिससे त्वचा काली पड़ जाती है। स्किन टैनिंग के साथ साथ स्किन पर जलन में भीहोती है। सनबर्न को हटाने के लिए लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

सनबर्न से निजात पाने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है। एक्ट्रेस सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए मां द्वारा बताएं गए उबटन का इस्तेमाल करती हैं। चलती जानते हैं उबटन बनाने का तरीका।

होममेड उबटन का इस्तेमाल करती हैं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। प्रियंका अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मां के बताए घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी सनबर्न से परेशान है तो आप इस घरेलू उबटन का इस्तेमाल कर सकती है। इस घरेलू उबटन का इस्तेमाल हर स्किन टाइप के लोग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं होममेड उबटन बनाने का तरीका।

उबटन बनाने का तरीका
2 चम्मच गेहूं का आटा, चुटकी भर हल्दी, नींबू का रस, एक दम्मच दही, एक चम्मच गुलाब जल लें। इन सबको को अच्छे से मिक्स करके अच्छा से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल कर आप स्किन टैनिंग को हटा सकते हैं।

उबटन को लगाने का तरीका
इस होममेड उबटन को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़े। इस होममेड उबटन को 20 मिनट तक लगाएं। जब उबटन चेहरे पर हल्का गीला रहे उस समय हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से डेड सेल्स निकल जाएंगे। इससे सनबर्न कम हो जाएगा। इस उबटन का इस्तेमाल हप्ते में 2 बार जरुर करें।

उबटन के फायदे
गेहूं के आटे में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो कि स्किन के एक्सट्रा ऑयल को कम करने के त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। हल्दी में जाएं वाले एंटी इंफ्लेमेटरी चेहरे के दाग धब्बे और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। नींबू का रस त्वचा पर निखार लाने का काम करता है। दही त्वचा के डेड सेल्स पर काम करता है जो कि चेहरे के रंगत को साफ करते है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
