Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रवीना टंडन अपनी जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं घरेलू नुस्खे, जानें ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को बी टाउन की मस्त मस्त गर्ल के नाम से जाना जाता हैं। एक्ट्रेस आज अपना 46 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस 46 साल की उम्र में भी काफी स्टाइलिश और जवां लगती हैं। रवीना टंडन अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करती हैं।

रवीना टंडन अक्सर इंस्टाग्राम पर घरेलु नुस्खें शेयर करती रहती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ग्लोइंग और जवां स्किन का राज।

पानी
एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए काफी सारा पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए रवीना 7 से 8 गिलास पानी पीती हैं। आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए ज्यादा पानी पी सकती हैं।

वर्कआउट
46 साल की उम्र में रवीना टंडन ने अपने आपको एकदम फिट रखा हुआ हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और स्किन का ध्यान रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। रवीना टंडन फिटनेस को लिए योगा करती हैं। योग करने से ना केवल बॉडी फिट रहती बल्कि स्किन भी फ्रेश बनी रहती हैं।

शरीर की देखभाल
सर्दियों के समय स्किन रुखी हो जाती हैं। सर्दियों में शरीर की देखभाल के लिए स्नान के समय माइल्ड सोप का यूज करना चाहिए। एक्ट्रेस ने बताया है कि नहाने के बाद तौलिए से स्किन को रगड़ना नहीं चाहिए। बल्किन धीरे धीरे पोछना चाहिए। सर्दियों में स्किन को मुलायम बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा का रुखापन कम होता है।

हेयर केयर टिप्स
रवीना टंडन अक्सर इंस्टाग्राम पर स्किन केयर टिप्स शेयर करती हैं। रवीना टंडन अपने सिल्की और घने बालों के लिए आंवले का यूज करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि तनाव, केमिकल की वजह से बाल झड़ते हैं। झड़ते बालों की परेशानी से निजात पाने के लिए आप आंवले का यूज कर सकती हैं। आंवले खा और स्कैल्प पर लगा भी सकते हैं।

मुलायम हाथ
रवीना टंडन अपनी स्किन के साथ साथ अपने हाथों का भी ध्यान रखती हैं। मुलायम हाथों के लिए रवीना टंडन घरेलु तरीके का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस एक चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ आधा चम्मच नमक मिला लें। इस मिश्रण को आप अपने हाथों पर 15 से 20 मिनट तक मसाज करें। मसाज करने के बाद हाथों को हल्के गर्म पानी से हाथ धो लें। इसके बाद हाथों पर मॉइश्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
