Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
DIY: मक्खन से मुलायम हाथों के लिए बाहरी क्रीम-मॉइश्चराइजर को छोड़िए, ये है होममेड क्रीम की रेसिपी
हाथों का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना हम चेहरे की रखते है। क्यूंकि चेहरे के बाद सभी की नजर हाथों पर ही पड़ती है। वैसे, हमारे हाथ दिनभर कई तरह के काम करते हैं, इस कारण हाथों की त्वचा जल्दी खराब हो सकती है। और बार-बार साबुन का इस्तेमाल करने से भी हाथों की त्वचा रूखी व मुरझाई हुई महसूस हो सकती है। ऐसे में इस समस्या का समाधान हैंड क्रीम है। यूं तो, बाजार में कई तरह के हैंड क्रीम उपलब्ध है लेकिन वो सभी कैमिकल बेस्ड होते है। जो हर स्किन टाइप को शूट करें ये जरूरी नहीं। इसलिए यहां हम आपको होममेड हैंड क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे है, जो ना सिर्फ आपके हाथों को पोषण देगा, बल्कि इस हैंड क्रीम के इस्तेमाल से आपके हाथ मक्खन से मुलायम बन जाएंगे।

हैंड क्रीम बनाने के लिए क्या सामग्रियां चाहिए '
- बीसवैक्स यानि मॉम
- जॉजोबा ऑयल
- बाबासु ऑयल
- मैंगो बटर
- वेजिटेबल ग्लिसरीन
- ऑप्टिफेन प्लस
घर पर होममेड हैंड क्रीम बनाने का तरीका?
लेजर थर्मामीटर का प्रयोग करें
हेंड क्रीम में एक ऑयल फेज और एक वॉटर फेज होता है, और दोनों फेज में एक ही तापमान होना चाहिए जब वे साथ मिले हो। तो ऐसे में टेम्परेचर नापने के लिए लेजर थर्मामीटर बहुत काम आता है। पोषक तत्व नष्ट ना हो, इसके लिए इस बात का ध्यान रखें कि सभी सामग्री को गुनगुने पानी में ही पिघलाएं। हैंडक्रीम बनाने के लिए एक बर्तन में एक तिहाई पानी भरें और एक उबाल आने दें। पानी को बहुत ज्यादा गर्म ना करें और बर्तन के ऊपर एक हीट-प्रूफ बाउल रखें। आप स्टेनलेस स्टील या कांच के कटोरे दोनों का उपयोग कर सकते हैं। बस ध्यान रहें, कटोरे का निचला भाग पानी को नहीं छूना चाहिए। कटोरे को पकड़ते समय ओवन के दस्ताने या रसोई के तौलिये का प्रयोग करें क्योंकि यह काफी गर्म हो सकता है। फिर पानी का फेज बनाने के लिए, पानी को गैस पर एक उबाल आने तक रखें। आप इस रेसिपी में नल के पानी के अलावा डिस्ट्रील वॉटर का भी उपयोग कर सकते हैं। उबलते पानी को 1/4 कप / 60 मिलीलीटर मापें और 113°F/45°C तक ठंडा होने दें। फिर इसमें ऑप्टिफेन प्लस मिलाए। चूंकि ऑयल और वॉटर फेज को मिलाने के लिए व्हिपिंग आवश्यक है, तो इसके लिए बैलून व्हिस्क का उपयोग सही रहता है। फिर गुनगुने पानी को गुनगुने तेल में धीरे-धीरे मिलाए। 1 से 2 मिनट तक मिलाने के बाद मिक्सर अपारदर्शी दिखने लगेगा। अब हैंड क्रीम को 10 से 15 मिनट के लिए फ्रीजर में रखें, ताकि ऑयल जमने लगे। फिर 10 मिनट के बाद उसे फ्रिज से निकालकर उसमें आवश्यक ऑयल डालें और मिक्सर को 10 मिनट तक तेज गति से चलाते रहें। हैंड क्रीम सफेद और फूली हुई दिखनी चाहिए और नरम और मलाईदार महसूस होनी चाहिए, ये सब संकेत है जो ये बताते है कि आपकी हैंड क्रीम पूरी तरह से बन चुकी है ।

होममेड हैंड क्रीम के फायदे
नेचुरल, नॉन-टॉक्सिक इंग्रीडेंट से निर्मित और आवश्यक एशेंशियल ऑयल से युक्त, नेचुरल होममेड हैंड क्रीम ड्राई हाथों को मॉइस्चराइज़ करता है और उसमें नई चमक लाता है। ये कम चिपचिपा DIY हैंड लोशन स्किन में जल्दी से समा जाता है और स्किन में मॉइश्चर को लॉक कर देता है, जिससे आपके हाथ रेशम से मुलायम महसूस होते हैं।
होममेड हैंड क्रीम का स्टोरेज
आप होममेड हैंड क्रीम को कमरे के तापमान पर 3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रहें कि हैंड क्रीम को सीधी धूप, गर्मी और नमी से दूर रखना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
