Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेदाग और निखरी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें लाल चंदन पाउडर फेस पैक
चंदन का इस्तेमाल स्किन केयर प्रोडक्ट की तरह किया जाता है। चंदन का इस्तेमाल कर शरीर और मन दोनों को शांत किया जाता है। गर्मी के मौसम में चंदन का इस्तेाल कर टैनिंग, सन बर्न, दाग धब्बे को कम किया जा सकता है। चंदन का स्क्रब और फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है।

वहीं लाल चंदन का इस्तेमाल कर स्किन संबंधी सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं लाल चंदन का इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे।

लाल चंदन के फायदे
चंदन का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। चंदन में एंटिसेप्टिक, एंटी माइक्रोबियल, एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो कि स्किन के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। चंदन का इस्तेमाल कर चेहरे के दाने को कम किया जा सकता है। वहीं चंदन का इस्तेमाल कर चेहरे के कालेपन को भी कम किया जा सकता है। चंदन का इस्तेमाल फेस सीरम के रुप में भी किया जा सकता है। रुखी और बेजान स्किन के लिए चंदन काफी लाभकारी है। चंदन का इस्तेमाल कर चेहरे से एक्ने और पिंपल को हटाया जा सकता है।

चमकदार त्वचा के लिए चंदन फेस पैक
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए चंदन का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच लाल चंदन पाउडर, एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच गुलाबजल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन सब चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं। आपकी स्किन बेदाग और चमकदार हो जाएगी।

ऑयली स्किन के लिए लाल चंदन फेस पैक
लाल चंदन पाउडर ऑयली स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। लाल चंदन चेहरे के सीबम को कंट्रोल करता है। जिससे चेहरे के पिंपल कम हो जाते है। ऑयली स्किन के लिए फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच लाल चंदन पाउडर लें, इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाने कम हो जाएंगे।

झाइयों के लिए फेस पैक
लाल चंदन का इस्तेमाल कर चेहरे की झाइयों को भी दूर किया जा सकता है। चंदन पाउडर में किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। चेहरे की झाइयों को कम करने के लिए लाल चंदन पाउडर को दूध के साथ चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की झाइयां कम हो जाएगी। लाल चंदन पाउडर में बादाम का तेल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
