Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
आपकी खूबसूरती पर डार्क सर्कल्स का लगा ग्रहण, इन 8 होम रेमेडीज को अपनाकर पाएं छुटकारा

आज के समय में किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना मुश्किल है जो हेल्दी स्किन पाने के लिए किसी समस्या का सामना न कर रहा हो। ज्यादातर लोग आपनी आंखों के नीचे पड़े काले घेरे यानि डार्क सर्कल्स के कारण परेशान रहते हैं। देर रात रात तक जागने, नींद सही से नही आने, या अन्य कारणों के चलते डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। हमारे आंखों के आसपास की स्किन काफी सेंसिटिव होती है। इस कारण कई बार स्किन के आंदर होने वाले बदलाव हमारे आंखों के डार्क सर्कल्स के जरिए दिखने लगते हैं जो आपकी खूबसूरती को पूरी तरह बिगाड़ देता है। आज इस आर्टिकल के लिए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स को ठीक कर सकते हैं। तो आइए जानते है क्या हो वो तरीके...
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के तरीके
1. टी बैग
डार्क सर्कल्स के लिए आप टी बैग्स का यूज कर सकते हैं। बस आपको टी बैग को पानी में डिप करके रखना है, इसके बाद अपनी आंखों के उस ऐरिया पर 10 मिनट के लिए रखना है जहां ज्यादा डार्क सर्कल्स हो रखें हैं। ग्रीन टी एक एंटी-ऑक्सीडेंट है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं जो आपके डार्क सर्कल्स को ठीक करने में मदद करते हैं।
2. खीरा
खीरे में स्किन को गोरा करने वाले गुण होते हैं। खीरे को गोल आकार में काटकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे फ्रिज से निकाल कर अपनी आंखों पर रख दें। आप आंखों से डार्क सर्कल हटाने के लिए रोजाना अपनी आंखों पर खीरा रखें। आपको जल्दी इसका रिजल्ट दिखने लगेगा।
3. पुदीना
पुदीने की पत्तियों में मेन्थॉल होता है जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के साथ आपकी स्किन भी हेल्दी दिखती है। पुदीने की पत्तियां आपके आंखों के आसपास के बल्ड सेल्स को सिकोड़ता है, जिससे डार्क सर्कल्स कम हो जाते हैं। इतना ही नहीं पुदीने में मौजूद विटामिन सी ही आंखों के आसपास की स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको पुदीने की पत्तियों को पीसकर डार्क सर्कल्स वाले स्थान पर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
4. दूध
दूध में मौजूद विटामिन ए और बी6 नई स्किन सेल्स के निर्माण में मदद करता है जबकि विटामिन बी12 प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल्स को कम करने का काम करता है। दूध में मौजूद सेलेनियम स्किन को सूरज की यूवी किरणों से बचाने का काम करता है। बस आपको ठंडे दूध में रुई भिगोकर निचोड़ लेना है। उसके बाद डार्क सर्कल्स वाले एरिया पर दूध में दूबोई हुई रूई रख दें। 15 से 20 मिनट के बाद आप आंखों से रू हटा कर ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहारएं।
5. एलोवेरा
एलोवेरा आपकी स्किन के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आपको आंखों के नीचे के हिस्से पर फ्रेस एलोवेरा के गूदे को हल्के हाथों से थोड़ी देर के लिए मसाज करना है। रोजाना अपनी आंखों के आस-पास के एरिया पर एलोवेरा के गूदे से मसाज करें। आपको जल्द डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल जाएगा।
6. गुलाब जल और दूध
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप गुलाब जल और दूध के मिश्रण को रूई की मदद से अपनी आंखों पर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें।
7. आलू
आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं जो आपकी आंखों के नीचे पड़ने वाली डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मददगार है। इतना ही नहीं आंखों के आस-पास होने वाले सूजन को भी आप आलू की मदद से रोक सकते हैं। बस आपको कच्चा आलू लेकर उसे कद्दूकस करना है। अब इससे आलू का जूस निकाल लें। इसके बाद जूस में रूई को भिगोकर अपनी आंखों पर 10 मिनट तक रख लें और अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
8. टमाटर
टमाटर में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं जो आंखों के आसपास डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। बस आपको टमाटर के रस में आधा चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को अपने डार्क सर्कल वाले एरिया पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना है। अब अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications