Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
प्याज का रस बालों के लिए नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद, ग्लोइंग स्किन स्किन के लिए इस्तेमाल करें प्याज का रस
प्याज के रस का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए जाता हैं। प्याज का रस लगाने से नए बाल उगते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्याज का रस का इस्तेमाल कर त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। प्याज के रस का इस्तेमाल कर चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है। प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं प्याज के रस के स्किन के लिए फायदे।

प्याज का रस फेस पर लगाने से क्या होता है?
प्याज का रस चेहरे पर लगाने से स्किन की डलनेस और कालापन दूर होता है। चेहरे पर पिंपल के पुराने दाग धब्बों को हटाने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद होता है। प्याज के रस में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो कि स्किन टाइट करता है जिससे चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो जाती हैं।

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें प्याज का रस
प्याज के रस का इस्तेमाल कर पिंपल से छुटकारा पाया जा सकता है। प्याज के रस में फ्लेवोनोइड्स और एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि पिंपल को कम करने में मदद करता है। अगर आप चेहरे पर मुंहासे से परेशान है तो प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं प्याज के रस को इंस्तेमाल करने तरीका।
एक चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच ऑलिव ऑयल लें। प्याज के रस और ऑलिव को मिलाकर पिंपल पर लगाएं। आप इस मिश्रण को चेहरे पर भी लगा सकती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए प्याज का रस
प्याज का रस नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। प्याज के रस में मौजूद पोषक तत्व स्किन की गहराई से सफाई करता है। प्याज के रस को क्लींजर, टोनर और मास्क के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए प्याज का रस का फेस मास्क बनाएं। फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच प्याज का रस, आधा चम्मच दूध की मलाई लें। बेसन, प्याज का रस और मलाई को एक बाउल में मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर पेस्ट लगाने से पहले कच्चे दूध से चेहरे को साफ करें। चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर फेस मास्क लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें। कुछ समय बाद आपको फर्क नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications