Latest Updates
-
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी -
Neem Karoli Baba Ke Anmol Vachan: जीवन के हर संकट को दूर करेंगे नीम करोली बाबा के ये 9 उपदेश -
Punjab Classic Makki di Roti Sarson Saag Recipe: घर पर बनाएं पंजाब का असली स्वाद -
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: शनिदेव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें किसे रहना होगा सावधान -
Old Delhi Style Keema Curry Recipe: घर पर बनाएं पुरानी दिल्ली जैसा चटपटा और मसालेदार कीमा -
अगर घर में अचानक लग जाए आग तो बुझाने के लिए तुरंत करें ये काम, इन टिप्स की मदद से रहेंगे सुरक्षित
ग्लोइंग स्किन के लिए चीनी या नमक चेहरे के लिए कौन सा स्क्रब है बेहतर
क्लीन और बेदाग स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब करती हैं। स्क्रब करने से चेहरे की गंदगी हट जाती है साथ ही चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। हफ्ते में एक बार स्क्रब करना अच्छा माना जाता है। जरुरत ज्यादा स्क्रब करने से स्किन को नुकसान हो सकता है। महिलाएं त्वचा की खास देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर स्क्रब करती हैं। स्क्रब करने के लिए महिलाएं चीनी और नमक का इस्तेमाल करती हैं। क्या आप जानते हैं चेहरे पर स्क्रब करने के लिए चीनी और नमक में से क्या बेस्ट है। चलिए जानते हैं स्क्रब करने के लिए चीनी और नमक में से क्या बेस्ट है।

चीनी का स्क्रब
चीनी का स्क्रब त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल चीनी नमक के मुकाबले मोटी होती है जिससे बढ़िया स्क्रब होता है। चीनी का स्क्रब पर खरोंच और पिंपल पर भी कर सकते है। इससे किसी तरह की जलन नहीं होती है।

नमक का स्क्रब
नमक का स्क्रब चेहरे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नमक का इस्तेमाल हाथ की कोहनी और पैरों पर स्क्रब करने के लिए करना चाहिए। स्क्रब करने के लिए समुद्री नमक का इस्तेमाल किया जाता है। पिंपल फेस पर नमक का इस्तेमाल करने से जलन होती है। चेहरे पर स्क्रब करने के लिए नमक का इस्तेमाल ना करें। नमक के दाने छोटे होते है जिससे त्वचा छिल सकती हैं।

चीनी स्क्रब के फायदे
चीनी में मैग्नीशियम, कैल्शियल और आयरन पाया जाता है जो कि स्किन को पोषण देने का काम करता है। चीनी डेड सेल्स को हटा कर पोर्स को साफ करने में मदद करता है। चीनी का स्क्रब करने से मुंहासे, फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करता है।

नमक स्क्रब के फायदे
सॉल्ट स्क्रब करने से स्किन डिटॉक्स रहती है। नमक स्क्रब करने से डीप क्लीनिंग होती है साथ ही त्वचा की सूजन कम होती है।

चीनी स्क्रब बनाने का तरीका
स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच चीनी, आधा चम्मच शहद और नींबू का रस लें। तीनों चीजों को आपस में मिला लें और हल्के हाथों से स्क्रब करें। 5 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।

नमक का स्क्रब बनाने का तरीका
एक बाउल में एक चम्मच नमक लें। एक चम्मच ऑलिव ऑयल और 5 से 6 बूंदे एसेंशियल ऑयल की लें। इन सबको मिलाकर बॉडी स्क्रब तैयार कर लें।
चेहरे पर स्क्रब करने से डेड सेल हट जाती है। स्क्रब करने से चेहरे पर ग्लो आता है। हफ्ते में एक से दो बार स्क्रब करना चाहिए।
चेहरे पर स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई स्किन के लिए नारियल तेल और चीनी का स्क्रब बेहतर होगा। वहीं ऑयली स्किन के लिए कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब काफी बेहतर होगा।
स्क्रब करने के लिए आप होममेड स्क्रब और मार्केट में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड स्क्रब की बात करें तो नारियल तेल और कॉफी स्क्रब अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप मार्केट से किसी भी अच्छे ब्रांड का स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications