Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सना खान की ग्लोइंग स्किन का राज है ये फेस पैक, जानें उनका ब्यूटी सीक्रेट
एक्ट्रेस सना खान अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। सना खान रिएलिटी शो से लेकर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सना खान तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। सना खान सलमान खान की फिल्म जय हो में भी नजर आ चुकी हैं।

सना खान अपने फैशन के साथ साथ अपनी स्किन का भी काफी ध्यान रखती हैं। सना खान अपनी स्किन पर केमिकल का यूज नहीं करती हैं। सना हर्बल प्रोडक्ट से अपनी स्किन की देखभाल करती हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनका ब्यूटी सीक्रेट।

नारियल तेल
सना खान काफी मेकअप करती हैं। मेकअप हटाने के लिए सना खान नारियल तेल का यूज करती हैं। सना खान बताती है जिम में वर्कआउट करने बाद स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है। ऐसे में वह वर्कआउट करने से पहले अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाती हैं।

नो केमिकल
सना खान अपनी त्वचा की देखभाल के लिए हर्बल प्रोडक्ट का यूज करती हैं। वह बेसन, शहद,नींब और दही का यूज करके फेस पैक बनाती हैं। सना खान इंस्टाग्राम पर घरेलू फेस पैक की वीडियो और फोटो शेयर कर चुकी हैं। सना खान का कहना है कि अगर आपकी स्किन ऑयली और सेंसिटिव है तो आप स्किन के लिए वॉटर बेस्ट प्रोडक्ट का यूज करें। इससे चेहरे पर दाने कम होंगे।

शहद दालचीनी
सना खान अपनी बेदाग और चमकती स्किन के लिए जानी जाती हैं। सना अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए शहद और दालचीनी पाउडर का यूज करती हैं। उनका मानना है कि इससे चेहरे के मुहांसे और दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।

आलू
सना खान आंखों नीचे से डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए आलू का यूज करती हैं। वह आलू को काटकर अपनी आंखों के नीचे रखती हैं। इससे आंखों को डार्क सर्कल्स गायब हो जाते है।

पानी
सना खान ग्लोइंग स्किन के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। उनका कहना है कि पानी पीने से स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। सना खान नारियल पानी पीती हैं। नारियल पानी ना केवल स्किन बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है।

हेल्दी डाइट
सना खान का मानना है कि स्किन की देखभाल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता हैं। हरी सब्जियां और फल खान से चेहरे पर चमक आती हैं। सना खान कम ऑयल वाला खाना खाती हैं।

बालों की मसाज
सना खान अपने बालों का ध्यान रखने के लिए हफ्ते में तीन बार बालों में तेल लगाकर मसाज करती हैं। सना खान बालों में नारियल तेल का यूज करती हैं। आप भी सिल्की बालों के लिए बालों में मसाज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
