Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महंगे ब्यूटी कॉस्मेटिक नहीं बल्कि सिंपल सी केयर है सारा की स्किन का राज, जाने ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड में शानदार एंट्री लेने के बाद एक्टिंग के साथ-साथ अपने खूबसूरत नैन-नक्ख के लिए जाने जानी वाली सारा अली खान काफी चर्चा में रहती हैं। फेमस बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को खूबसूरती और नवाबी अदाएं विरासत में मिली है।
मगर, उनके बेदाग सुंदरता का श्रेय ब्यूटी प्रोडक्ट्स या मेकअप को नहीं बल्कि उनके स्ट्रिक्ट ब्यूटी केयर रुटीन को जाता है। सारा अली खान की सुंदरता का राज कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे और नैचुरल ट्रीटमेंट्स हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर किए थे। अगर आप भी सारा अली खान जैसी खिली और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो हम यहां शेयर कर रहे हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

मेकअप का कम इस्तेमाल
सारा अली खान कोशिश करती है कि वो कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करती है। शूटिंग के अलावा वो मेकअप से दूर रहने की कोशिश करती है। घर या जिम के अलावा वो आउटिंग के दौरान बिल्कुल भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती है। निनयमित तौर पर उन्हें चेहरे पर मॉइस्चराइज कर के होठों पर लिप बाम लगाना ही पसंद है।

सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं
सारा अली खान घर से बाहर सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलती हैं। सारा अली खान सनस्क्रीन लगा कर ही घर से बाहर निकलती हैं और अपने बैग में भी वह सनस्क्रीन जरूर रखती हैं। वह हर 3 घंटे में चेहरे को साफ करके सनस्क्रीन लोशन जरूरी लगाती हैं।

कॉस्मोटॉलिजिस्ट की लेती है सलाह
बाजार में बहुत सारे कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स आ रहे हैं। इन सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है। सारा अली खान इस बात को बेहतर समझती हैं और बिना कॉस्मोटॉलिजिस्ट की सलाह के बिना वह किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर नहीं करती हैं।

मेकअप को रिमूव करना नहीं भूलती
सारा अली खान सिर्फ शूटिंग के दौरान मेकअप करना ही पसंद करती हैं। उसके बाद वह तुरंत ही मेकअप को रिमूव कर देती हैं। इसके लिए वह बेस्ट क्वालिटी का मेकअप रिमूवर और क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। रात को चेहरा खुलकर ऑक्सीजन लेता है। अगर रात को चेहरे पर मेकअप रह जाएगा तो चेहरे की त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाएगी। इसलिए रात में सोने से पहले मेकअप को रिमूव करना बहुत ही जरूरी है।

हेल्दी डाइट पर दे ध्यान
सारा अली खान को मीठे की बहुत बड़ी शौकीन है। मगर वेट कंट्रोल रखने के लिए वो मीठे से परहेज करती है क्योंकि इससे उनका फैट बढ़ जाता है। इतना ही नहीं वह मिनरल्स, विटामिन्स, फाइबर जैसे पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। इससे उनकी त्वचा हेल्दी रहती है। इसके साथ वह पानी भी खूब पीती हैं। इससे उनकी बॉडी हाइड्रेड रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
