Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Beauty Tips: ग्लोइंग और दाग फ्री स्किन के लिए शिया बटर है रामबाण इलाज, जानिए इसके फायदे

आपके स्किन के लिए शिया बटर एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। शिया बटर में गैर-सैपोनिफाइबल घटक, जरूरी फैटी एसिड, विटामिन ई और डी, फाइटोस्टेरॉल, विटामिन ए और एलांटोइन के गुण मौजूद हैं। स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए प्राचीन समय से शिया बटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिया बटर का यूज स्किन केयर के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं स्किन केयर रूटीन में शिया बटर के यूज के क्या-क्या फायदे हैं।

1. खुजली से दें राहत
कई बार स्किन पर खुजली के कारण रैसिज पड़ जाते हैं। शिया बटर में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दोनों ही खुजली से राहत दिलाने में आपकी मदद करते हैं। कई बार ड्राईनेस के कारण आपके स्किन में खुजली होने लगती है। शिया बटर में मौजूद मॉइस्चराइजिंग फैटी एसिड स्किन को जरूरी तेलों के साथ आपूर्ति करके राहत देने में मदद करता है।

2. स्ट्रेच मार्क्स को करें कम
शिया बटर स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी मददगार है। खास कर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में या इस तरह के निशान को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। शिया बटर लगाने से स्किन की नेचुरल तरीके से सही रहेगी। आप इस स्किन हीलिंग बटर से रोजाना अपने स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर सकते हैं।

3. ड्राई स्किन को करें मॉइस्चराइज
शिया बटर चेहरे और शरीर के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। यह आपकी स्किन की नमी को बचाकर रखने में मदद करता है। शिया बटर आपके स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। डिहाइड्रेट, ड्राईनेस के कारण आपकी स्किन पर पड़ने वाली दरारों को भी ठीक करता है। शिया बटर में मौजूद फैट आपकी स्किन को पोषण देता है। आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी शिया बटर काफी फायदेमंद साबित हुआ है।

4. स्किन की सूजन को कम करने में मददगार
शिया बटर में सिनैमिक एसिड के गुण मौजूद होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दिखाते हैं। शिया बटर में मौजूद ये गुण आपके स्किन से जुड़ी समस्या को सुधारने में फायदेमंद है। इसकी मदद से आप सनबर्न, रैशेस, कट और स्क्रेप्स के साथ स्किन पर होने वाले सूजन का भी इलाज कर सकते हैं।

5. एंटी-एजिंग एजेंट
शिया बटर को आपके स्किन के लिए सबसे अच्छे एंटी-एजिंग एजेंटों में से एक माना जाता है। शिया बटर में पाए जाने वाले विटामिन ए और ई त्वचा को सॉफ्ट, पोषित और चमकदार बनाए रखता है। अगर आप रेगुलर अपने स्किन पर शिया बटर का यूज करते हैं, तो आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करता है और समय से पहले आपको बुढ़ा दिखने से बचाता है।

6. मुहांसे और धब्बों को करें दूर
शिया बटर अपने गुणों के लिए जाना जाता है, जो आपके स्किन के मुहांसे और धब्बों को खत्म करने में मदद करता है। शिया बटर अन्य अखरोट के तेल और वसा की तुलना में ज्यादा गैर-सैपोनिबल है। इस तरह यह आपके स्किन की ज्यादा अच्छे से केयर करता है। शिया बटर आपकी स्किन के चकत्तों, टैनिंग के बाद स्किन के छिलने, दाग-धब्बों, स्ट्रेच मार्क्स और मुंहासों को ठीक करने में काफी प्रभावी है।

7. बच्चे के डाइपर रैशिज से दिलाए छुटकारा
शिया बटर एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो रसायनों से रहित है। इस तरह शिशु की देखभाल के लिए भी आप शिया बटर का यूज कर सकते हैं। ये बच्चों के सॉफ्ट स्किन की देखभाल करने में काफी मददगार है। आप बच्चों को नहलाने के बाद इस बटर को उनकी स्किन पर लगा सकते हैं। जल्द ही आपको बच्चो के स्किन पर होने वाले रैशिज से छुटकारा मिल जाएगा।

8. लिप बाम की तरह करें इस्तेमाल
शिया बटर को आप ठंड के मौसम में एक लिप बाम की तरह यूज कर सकते हैं। ये आपके लिप्स को नमी और पोषक तत्व देने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपके लिप्स को एक्ट्रेक्टिव लुक देने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
