Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
बर्थडे स्पेशल: 46 साल की उम्र में शिल्पा शेट्टी की दमकती स्किन का राज है आंवला पानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपना 46 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी के फिगर और ग्लोइंग स्किन को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 46 साल की उम्र में महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है वहीं शिल्पा शेट्टी की स्किन एकदम जवां है।

शिल्पा शेट्टी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए योग और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक है। शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी बेदाग और ग्लोइंग स्किन का राज।

पानी
शिल्पा शेट्टी अपनी स्किन की देखभाल के लिए पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी और आंवले से करती है। एक्ट्रेस दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी पीती हैं। शिल्पा शेट्टी नारियल पानी का सेवन करती हैं। नारियल पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट बनी रहती है। आप भी जवां स्किन के लिए पानी का सेवन करें।

सनस्क्रीन
शिल्पा शेट्टी त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। सूरज की तेज रोशनी से बचने के लिए एक्ट्रेस सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि सूरज की तेज किरण त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक होती है। सूरज की तेज रोशनी से ना केवल स्किन बर्न होती है बल्कि फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी हो सकती है। ऐसे में घर बाहर निकलनें से पहले एक्ट्रेस सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं।

शिल्पा शेट्टी साबुन का यूज नहीं करती है
शिल्पा शेट्टी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट और साबुन का इस्तेमाल नहीं करती है। साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन डाई हो जाती है। साबुन की जगह एक्ट्रेस हर्बल फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं।

हेल्दी डाइट
शिल्पा शेट्टी का कहना है कि हेल्दी डाइट लेने से त्वचा और शरीर हाइड्रेट रहती है। एक्ट्रेस अपनी डाइट में आंवले का सेवन करती है आंवला ना केवल स्किन बल्कि बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। शिल्पा अक्सर इंस्टाग्राम पर हेल्दी डाइट रेसिपी शेयर करती रहती हैं।

मेकअप रिमूव
शिल्पा शेट्टी रात को सोने से पहले अपना मेकअप जरुर रिमूव करती हैं। मेकअप लगाकर सोने से स्किन को बहुत ही नुकसान होता है। ऐसे में रात को चेहरा साफ करके ही सोना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
