Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
शिवांगी जोशी बेदाग और निखरी त्वचा के लिए पीती हैं ग्रीन जूस
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपनी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। शिवांगी के फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। शिवांगी जोशी शूटिंग में बिजी रहती हैं

जिसकी वजह से वह अपनी त्वचा की देखभाल के लिए क्विक और स्मार्ट टिप्स अपनाती हैं। चलिए जानते हैं शिवांगी जोशी के स्किन केयर टिप्स।

गुनगुना पानी
शिवांगी जोशी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करती हैं। गुनगुना पानी ना केवल स्किन बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। नेचुरल ग्लो के लिए एक्ट्रेस गुनगुने पानी का सेवन करती हैं। शिवांगी अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं। एक गिलास में एक्ट्रेस गुनगुना पानी लेकर शहद में मिलाकर पीती हैं। आप भी नेचुरल ग्लो के लिए गुनगुने पानी का सेवन कर सकती हैं।

मेकअप रिमूव
हेल्दी और जवां स्किन के लिए एक्ट्रेस मेकअप रिमूव करती हैं। शिवांगी जोशी शूटिंग करने के बाद सबसे पहले अपना मेकअप रिमूव करती है क्योंकि चेहरे पर कई घंटो तक मेकअप लगा रहता है जिससे त्वचा सांस नहीं ले पाती हैं। इसी वजह से चेहरे पर दाने और पिंपल हो जाते हैं। शिवांगी मेकअप हटानेके बाद फेसवॉश से चेहरा साफ करती हैं। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती हैं। निखरी और ग्लोइंग स्किन के लिए दिन में दो बार फेसवॉश करके मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।

हेल्दी डाइट
शिवांगी अपनी स्किन की देखभाल के लिए घर का बना खाना खाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी डाइट में फलों और सब्जियों का सेवन करती हैं। शिवांगी फल और सलाद का सेवन अधिक करती हैं। फल और सलाद का सेवन करने से वजन भी नहीं बढ़ता है इसके साथ साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो देखने को मिलता है।

ग्रीन जूस का सेवन
शिवांगी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ग्रीन जूस का सेवन करती हैं। ग्रीन जूस का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स रहती हैं। ग्रीन जूस को बनाने के लिए आपको दो सेब, दो केल लीव्स और 4 सेलेरी की ब्रांच लें। सेब को छीलकर केल और सेलरी को एक साथ पीस लें। इसके बाद इस जूस में काला नमक मिलाकर ग्रीन जूस का सेवन करें।

नेचुरल प्रोडक्ट
शिवांगी जोशी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए एक्ट्रेस घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। शिवांगी चेहरे पर होममेड DIY फेस मास्क और स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। आप भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस मास्क और फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications