Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बर्थडे स्पेशल: श्रुति हासन ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए अपनाती हैं दादी नानी के घरेलू नुस्खे
टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए पहचाने जाने वाली श्रुति हासन आज अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रुति अपनी एक्टिंग के साथ अपनी बेदाग और जवां स्किन के लिए जानी जाती हैं। श्रुति के फैंस अक्सर उनकी बेदाग स्किन का राज जानना चाहते हैं।

एक्ट्रेस अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए काफी मेहनत करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वह ग्लोइंग स्किन के लिए नानी और मां के बताए नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनके ब्यूटी सीक्रेट्स, जिसे आप भी फॉलो कर दिख सकती हैं जवां।

चारकोल फेस मास्क का करती हैं इस्तेमाल
एक्ट्रेस अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए चारकोल फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं । काला चारकोल मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चारकोल एक पावरफुल क्लीनजर होता है जो कि चेहरे के दाने, मुहांसे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को जड़ से ठीक करने में मदद करता है।

वर्कआउट और योग
श्रुति हासन ग्लोइंग स्किन और परफेक्ट फिगर के लिए वर्कआउट और योग करती हैं। योग के अलावा एक्ट्रेस रनिंग, डांस और स्विमिंग भी करती हैं। श्रुति फिट रहने के लिए 40 से 45 मिनट तक स्विमिंग करती हैं। स्विमिंग करने से स्ट्रेस कम होता है।

प्रोटीन डाइट
टाइट और चमकदार स्किन के लिए एक्ट्रेस प्रोटीन और कार्ब्स वाले भोजन का सेवन करती हैं। वह अपनी डाइट में अंडा, मुसली, इडली, ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, सूप और ग्रिल्ड चिकन का सेवन करती है। इसके अलावा उनकी डाइट में सुशी और सांभर भी शामिल है।

नारियल पानी
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए एक्ट्रेस दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीती हैं। नारियल पानी और तरबूज का जूस भी पीती हैं। इससे उनके चेहरे पर ग्लो आता है।

मेकअप रिमूव
एक्ट्रेस रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करके ही सोती है। मेकअप रिमूव करने के बाद एक्ट्रेस चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती है। इसके अलावा घर पर वह चेहरे पर मेकअप नहीं लगाती हैं। घर से बाहर निकलती हैं तो चेहरे पर सनस्क्रीम लगाती है।



Click it and Unblock the Notifications
